Top 5 Waiting Period Cars
Top 5 Waiting Period Cars

Top 5 Waiting Period Cars : ये हैं देश की सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड पर मिलने वाली कारें। अगर आप भी इनमें से कोई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हो तो इंतजार के सिवा आपके पास कोई चारा नहीं है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये आर्टिकल।

1) Mahindra Thar

Top 5 Waiting Period Cars
Top 5 Waiting Period Cars

थार जब से भारतीय बाजार में उतारी गयी है, तब से इस गाड़ी की दीवानगी लोगों के सर चढ़ के बोल रही है। इस गाड़ी के लिए आपको करना होगा साल भर का लंबा इंतजार। पर अभी भी इस गाड़ी के कुछ वेरिएंट ऐसे हैं जिनका waiting period 7 महीने तक का है। ये गाड़ी Hard Top और Soft Top में आती है, इसका Soft Top वाला मॉडल convertible है। थार में आपको 2 लीटर का एम स्टालियन petrol engine मिलेगा जो 130 bhp पावर और 320 nm का torque बनाता है। Diesel engine 130 bhp की शक्ति और 300 एनएम का टॉर्क देती है। इस गाड़ी में manual और automatic transmission दोनो ही 4X4 wheel drive system के साथ आते हैं।

2) Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Eartiga
Maruti Suzuki Ertiga

Ertiga के लिए 9 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इस गाड़ी में 1.5 L 4-cylinder पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103.26 PS की पावर और 138 Nm का टार्क बनता है। 5 speed manual transmission और 4 speed automatic transmission के साथ आती है। Maruti Suzuki Eartiga CNG में भी मिलती है। बहुत जल्द ये गाड़ी आपको DDIS डीजल इंजन के साथ भी मिल सकती है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की मराजो से है।

इसे भी पढ़ें :- Top 10 CNG Cars : एक किलोमीटर का खर्चा सिर्फ 2 रुपये

3) Top 5 Waiting Period Cars : Nissan Magnite

Nisaan Magnite
Nisaan Magnite

Magnite का waiting period 8 महीने तक पहुंच चुका है। जिस समय Magnite को भारतीय बाजार में लांच किया गया उस वक्त Nissan की परिस्तिथि भारतीय बाजार में गंभीर थी। मगर Magnite के लांच के बाद से Nissan की  परिस्तिथि सुधरी है। इस गाड़ी को जिस कीमत पर उतारा गया है वो वाकई लाजवाब है। Magnite एक बहुत लोकप्रिय गाड़ी बन के उभरी है Nissan के लिए और इसकी बिक्री बढ़ती ही जा रही है जिस कारण इस गाड़ी को लोगों तक पहुंचा पाना बहुत मुश्किल पड़ रहा है क्योंकि इतनी सेल की उम्मीद Nissan ने नहीं की थी। Magnite में आपको 1L petrol turbo charged और non-turbo engine मिलता है। इस गाड़ी का मुकाबला सीधे तौर पर Renault Kiger से है और कुछ हैचबैक से जैसे स्विफ्ट, i-20, बलेनो आदि।

इसे भी पढ़ें :- 3 कारण Harrier की जगह Safari खरीदने के
4) Top 5 Waiting Period Cars : Hyundai Creta
5 Reasons To Buy Hyundai Creta
Creta

यदि आप Creta का बेस वेरिएंट (E) डीजल लेना चाहते हैं तो आपको 8 महीने इंतज़ार करना पड़ेगा। जब से भारतीय बाजार में Creta आई है, तब से लोगों के बीच इस गाड़ी की दीवानगी बरकरार है। Hyundai के मुताबिक इस गाड़ी का waiting period और भी बढ़ सकता है। Creta में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है और गाड़ी में दोनों mannual और automatic transmission के विकल्प उपलब्ध हैं। इस गाड़ी का मुकाबला सीधे तौर पर Tata Harrier, MG Hector आदि जैसी गाड़ियों से है।

5) Kia Sonet
Kia Sonet
Kia Sonet

Kia Sonet लेने के लिए आपको 5 महीने का इंतज़ार करना पड़ेगा। Kia ने हाल ही में अपना Logo बदला है जिस कारण अब ये नए logo और कुछ नए features के साथ मिलेगी। Updated लोगो वाली Kia Sonet को dealership तक पहुंचाया जा चुका है। इस गाड़ी में अपको 1.5 L Diesel engine, 1.2 L petrol engine और 1 L turbo petrol के साथ मिल जाती है। इसकी सीधी टक्कर Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Toyota Urban Cruiser जैसी कारों से है।

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here