Tata Tiago
Tata Tiago

Tata Tiago NRG: टाटा ने अपनी नई Tiago NRG को लांच कर दिया है और इसकी शुरूआती कीमत Rs. 6,57,400 एक्स शोरूम दिल्ली राखी गई है। नई Tata Tiago NRG में आपको नार्मल Tata Tiago से काफी कुछ अलग मिलता है और Tiago से ये गाड़ी बिलकुल अलग दिखती है। आईए जानते हैं कि क्या नया मिलता है आपको Tata Tiago NRG में।

Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

Tiago NRG में आपको नार्मल Tata Tiago से काफी कुछ अलग दिखेगा। कंपनी ने इसे Tiago से अलग रखने की कोशिश में काफी बदलाव करे हैं। यदि आपके मन में ये प्रश्न उजागर हो रहा है कि आखिर इस Tiago NRG की ज़रूरत क्या थी ? तो इसका उत्तर है कि कई लोगों का बजट इतना नहीं होता कि वे एक बड़ी SUV खरीद सकें। ऐसे में Tata Tiago NRG उनके लिए बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है क्योंकि इसमें आपको अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है और भारत की सड़कों के हिसाब से ये काफी अच्छा है। अगर आपको याद हो कि पैहले i20 और i20 active आती थी और फोर्ड की Figo और Freestyle आती है, ठीक उसी तरह आती है Tiago और Tiago NRG.

इसे भी पढ़ें :- Upcoming Cars In India जो मचा देंगी तेहेलका !

Tata Tiago NRG Looks :-

Tata Tiago NRG

Tiago NRG आपको सामने से देखने में काफी अच्छी और बड़ी लगेगी, इसकी बॉडीक्लैडिंग की वजह से। आपको ऐसा लगेगा जैसे की गाड़ी में अरमर शील्ड लगी है, साथ ही ये क्लैडिंग गाड़ी को एक ठोस लुक भी देती है। गाड़ी में आपको रूफ रेल्स भी देखने को मिलेंगी, आमतौर पर रूफ रेल्स सिर्फ SUV’s में ही आती हैं लेकिन इसमें आपको रूफ रेल्स दी गई हैं ताकि गाड़ी बड़ी लगे और एक SUV का लुक दे सके। रूफ रेल्स की वजह से गाड़ी ऊँची भी लगेगी।

Features :-

वैसे तो कंपनी ने नार्मल Tiago में भरपूर फीचर्स दिए हैं लेकिन आपको उन सभी फीचर्स के साथ Tiago NRG में कुछ अधिक फीचर्स देखने को मिलते हैं जैसे :-

  • 181 mm ग्राउंड क्लीयरेंस
  • 15 इंच ह्य्पेर्स्टीले व्हील्स
  • री-ट्यून्ड ड्यूल पथ सस्पेंशन

ये कुछ अधिक फीचर्स हैं जो आपको Tata Tiago में नहीं मिलते हैं, साथ ही Tiago NRG में आपको पुश स्टार्ट बटन, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटो फोल्ड ORVM और आदि फीचर्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें :-  Mahindra Bolero Neo मात्र ₹8.48 लाख से शुरू !

Sporty Interior 

Tata Tiago NRGTiago NRG में चारकोल ब्लैक इंटीरियर्स दिए गए हैं ताकि गाड़ी को एक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक दी जा सके अंदर से। Tiago NRG में आपको फैब्रिक सीट्स दी गयी हैं Deco Stitch के साथ, टाटा ने NRG की डिटेल फिनिशिंग पर काफी ध्यान दिया है, इसके साइड एयर वेंट्स में आपको कॉन्ट्रास्ट कलर देखने को मिलता है।

Performance

इसमें आपको वही 1.2L का इंजन दिया गया है जो Tata Tiago में आता है और ये 86 PS की पावर बनाता है। इसमें आपको दोनों मैन्युअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन देखने को मिलते हैं।

Tiago NRG एक बेहतरीन गाड़ी है, जिसमे सभी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं और सेफ्टी के लिहाज़ से भी ये एक शानदार गाड़ी है क्योंकि Tata Tiago को 4/5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली है और ABS व EBD भी आपको इसमें देखने को मिल जाता है। बहार से बात करें या अंदर से गाड़ी सुन्दर होने के साथ-साथ ठोस भी दिखती और मैहसूस होती है। उम्मीद की जा सकती है कि जैसी सफलता Tata Tiago को मिली थी ठीक वैसी सफलता Tata Tiago NRG को भी मिल सकती है।

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here