2021 Tata Safari XE
2021 Tata Safari XE

2021 Tata Safari XE : Tata Safari XE में क्या फीचर्स आते हैं आज हम लोग आपको बताएंगे इस 2021 Tata Safari XE के walkaround आर्टिकल में।

2021 Tata Safari XE

Tata Safari 2021 XE

तो आज मैं फिर आपके लिए एक और बहुत अच्छी और शानदार गाड़ी को लेके आपके सामने फिर से हाजिर हूं और इस  गाड़ी का नाम है Tata Safari, इस गाड़ी ने साल के शुरुवात से ही market में अपनी पहचान और रूतबे को बरकरार रखते हुए TATA को एक शानदार सफलता दिखाई है। आज मैं Tata Safari का बेस मॉडल जो की XE है इसके बारे में अपको बताऊंगा।

Design

आपको Tata का सामने का design top model वाले जैसा ही मिलेगा मगर आपको यहाँ पर कुछ चीजों की कमी खलेगी। यहाँ पर आपको पूरा part black color का मिलेगा और projector headlights के साथ आपको पूरी housing मिलती है मगर आपको fog lamps अलग से लगवाना पड़ेगा और अपको ये सब चीजे chrome फिनिशिंग के साथ मिलती है। Tri-arrow desgin में अपको chrome फिनिशिंग देखने को मिलेंगी।

साइड प्रोफाइल पे आपको black cladding मिलेगी जिसकी वजह से आपको एक theme जैसी दिखती है। अपको orvm पे Piano Black Finish देखने को मिलेगा और साथ में roof rails और खिड़कियों आस पास पर भी अपको यही फिनिश मिलती है। आपको black color door handel भी मिल जाते हैं। मगर गाड़ी रिमोट key से ऑपरेट नहीं होती है जिस कारण आपको हर काम manually करना पड़ेगा। आपको steel wheels मिलेंगे जिनका profile 235/70/R16 का, इसमें अगर आप नया एलॉय लगाने की कोशिश करेंगे तो जरूर हो जायेगा और गाड़ी देखने में भी बहुत अच्छी लगेगी।

Engine :-

यहाँ पर अपको सब कुछ वही चीज मिलेंगी जो एक Safari 2021 में मिल जाती है। इसमें 170 पीएस की शक्ति और 350 एनएम का टॉर्क देता है, ये वही इंजन है जो टाटा हैरियर में मिलता है। इसमें 2.0 मल्टीड्राइव मोड मिलता है जिसमें ईको, सिटी व स्पोर्ट मोड मिलता है साथ ही ईएसपी टिरेन रिस्पांस मोड के तहत नॉर्मल, रफ और वेट मोड दिया गया है, जिसका फायदा उस समय मिलता है जब कठिनम पहाड़ी रास्तों पर होते हैं। इस इंजन के साथ एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड वेरिएबल जियोमेट्री टर्बोचार्जर लगाया गया है। जो की टाटा सफारी में था।

2021 Tata Safari XEBack Design

Safari 2021 XE

पीछे की तरफ आपको गाड़ी में ज्यादा बदलाव नहीं मिलेगा, आपको वही paino black फिनिश के साथ एक बड़ी लाइन दोनो tail lamp को जोड़ते हुए मिलेगी और इसके नीचे Safari की badging दिख जायेगी आपको। मगर आपको पीछे की तरफ डिफोगर नहीं मिलेगा मगर आपको यहां पर parking sensors जरूर मिल जाता है। आपको पूरी गाड़ी black theme में मिल जायेगी जिस कारण यह गाड़ी देखने में बहुत अच्छी लगती है।

Seats

पीछे की seats पे आपको नॉर्मल black color के fabric साथ मिलती है और यहां पर आपको arm rest भी नहीं मिलता है, adjustable headrest, seats को आगे पीछे कर सकते है मगर recline नहीं कर सकते है। आपको यहां पर बहुत अच्छी जगह मिलती जिस कारण अपको खुला खुला सा महसूस होता है और आपको बहुत comfort मिलता है सफर के दौरान। आपको यहां पर सब कुछ मिलेगा जैसी दोनो तरफ Ac vents आदि मगर sun roof आदि चीजे नहीं मिलती है।


आगे की तरफ आपको power window के कंट्रोल मिल जाते हैं। आपको यहाँ पर ORVM, AC आदि चीजों को manually set करना पड़ता है। आपको यहाँ पे music system नहीं दिया जाता है यह चीज आपको बाहर से लगवाना पड़ेगा, आपको एक plain black steering wheel मिल जाएगी मगर यह steering wheel telescopic है जो कि बहुत अच्छी बात है। Instrument cluster भी आपको एक तरह से basic मिलता है मगर आपको इनमे कोई भी चीज की कमी नहीं खालेगी। अगर आप इसके arrangements को देखेंगे तब आपको किसी sports car की तरह interior देखने को मिलेगा।

आपको यहाँ पर सब कछ मिलेगा जो आपको एक रोज मररा की चीजों में काम आता है। आपको इस गाड़ी से बिल्कुल भी निराशा नहीं मिलेगी। यहाँ पर space mangement करने की कोशिश की है।आपको शायद इस गाड़ी का इंटीरियर पसंद नही भी आ सकता है। मगर यह गाड़ी अपने कीमत के हिसाब से एक बहुत ही अच्छी गाड़ी है और Safari नाम की बात तो अलग ही है।

इसे भी पढ़ें :- Nissan Magnite non-turbo Customer Review

इसे भी पढ़ें :- Alto Next Gen

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

धन्यवाद।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here