XUV 700
XUV 700

XUV 700 Ultimate Test:- XUV 700 एक बहुत ही शानदार गाड़ी है जिसमें आपको पावरफुल 2.2 लीटर डीजल इंजन देखने को मिलता है। हम लोग ऑफरोडिंग टेस्ट करने वाले हैं XUV 700 का और आपको बताएंगे कि क्या XUV 700 पहाड़ों के लिए एक बेहतरीन गाड़ी सावित होती है कि नहीं। इसका टेस्ट मुश्किल परिस्थिति में किया जा सकता है क्योंकि पहाड़ी रास्तों में कई सारी चढ़ाई आती हैं साथ ही पतले कॉर्नर भी देखने के लिए मिलते हैं जहां तीखे मोड़ भी आते हैं ऐसे रास्तों पर गाड़ी की काबिलियत को बखूबी नापा जा सकता है और इसी काबिलियत को नाप के हम लोग आपको बताने वाले हैं कि क्या XUV 700 की काबिलियत को अच्छे से तराशा गया है या मार्केट में आने वाली दूसरी बड़ी SUV पहाड़ी इलाकों में और ऑफ रोडिंग के समय ज्यादा अच्छा परफॉर्म करेंगी। 

XUV 700 Ultimate Test | Off Roading

XUV 700 Ultimate Test

पहाड़ में XUV 700 चलाते समय सबसे पहली चीज होती है ओवरटेक क्योंकि अक्सर पहाड़ों पर आपको सिंगल लेन रास्ते या डबल लेन रस्ते देखने को मिलते हैं और ऐसे रास्तों पर जब आपके सामने बस या ट्रक चल रहा हो तो वहां पर ओवरटेक करने के टाइम आपको इंसटेंट पावर की काफी आवश्यकता पड़ती है और इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए XUV 700 में आपको तीन ड्राइविंग मोड देखने के लिए मिल जाते हैं जो हैं Zip, Zap और Zoom.

XUV 700 Handling

XUV 700 Ultimate Test

तो इंस्टेंट पावर की आवश्यकता यह सारे मोड पूरी कर देते हैं और ओवरटेक करते समय XUV 700 भी अपना काम पूरा करती  है और कहीं से भी आपको यह नहीं लगेगा कि गाड़ी स्पीड में या पावर में लैग कर रही है। अब पहाड़ों में दूसरी सबसे बड़ी समस्या सामने आती है मोड़ की क्योंकि पहाड़ों में अचानक से तीखे मोड़ देखने को मिल जाते हैं और ऐसे में गाड़ी में कंट्रोल और स्टेबिलिटी काफी ज्यादा मायने रखते है। 

इसे भी पढ़ें :-  Kia Carens vs XUV 700 vs Safari

XUV 700 Body Roll, Power & Pickup

XUV 700 में आपको थोड़ा सा बॉडी रोल आपको देखने को मिलता है लेकिन वह आपको सिर्फ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर ही मेहसूस होगा अगर आप काफी तेज जाएंगे तब। तो, बॉडी रोल भी कोई खास नहीं महसूस होने वाला है आपको, XUV 700 के अंदर बात की जाए कंट्रोल और स्टेबिलिटी की जो पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा आवश्यक होते हैं तो XUV 700 वहां पर भी काफी अच्छी खरी उतरती है। 

जब आप XUV 700 को पहाड़ों में लेकर जाएंगे तब कंट्रोल, स्टेबिलिटी और सटीक स्टीयरिंग कंट्रोल होना काफी जरूरी होता है तो XUV 700 में आपको XUV 700 बहुत ज्यादा ना तो भारी लगने वाला है और ना ही ऐसा है कि यह काफी हल्का है। आप जहां पर भी गाड़ी मोड़ना चाहेंगे, उसी दिशा में गाड़ी जएगी और आपको अनकंट्रोल्ड स्टेरिंग व्हील नहीं लगने वाला है। 

इसे भी पढ़ें :- Tiago CNG Launch in January 2022 | इको फ्रेंडली और किफायती !

XUV 700 Off Roading Capabilities

पावर, पिकअप और स्पीड सभी चीजें एक्सयूवी 700 में आपको देखने को मिल जाती हैं, इसी वजह से इसको अल्टीमेट ऑफरोडिंग टेस्ट के लिए एक अच्छी गाड़ी कहा जा सकता है और अगर ऑफरोडिंग के लिए आप इसका 4×4 वेरिएंट खरीदते हैं तो वह और ज्यादा बेहतरीन तरीके से परफॉर्म करेगा हालांकि पहाड़ी इलाकों के लिए जहां की रोड कोई खास ज्यादा खराब नहीं है वहां पर 2×2 वेरिएंट भी अच्छा काम कर करती हैं लेकिन अगर अल्टीमेट ऑफ रोडिंग की बात की जाए तो वहां पर एक्सयूवी 700 का 4×4 वेरिएंट ज्यादा अच्छा काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें :- 5 Confirmed CNG Cars Launch in 2022! खबर पक्की है

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here