Tractors under 5 Lakh

Tractors under 5 Lakh:  सस्ती चीज़ें किसी को भी लेने में हर्ज़ नहीं होता है ठीक उसकी तरह आज जो ट्रैक्टर्स हम आपको बताने वाले हैं वो सस्ते होने के साथ साथ अच्छे भी हैं, तो यदि आप एक ट्रेक्टर लेने वाले हैं ये आपके काफी काम आने वाला है, क्योंकि शायद आप सस्ते में एक अच्छी चीज़ खरीद सकें जो आपको अच्छा मुनाफा भी दे।

Tractors under 5 Lakh

  1. Swaraj 717

    Swaraj 717

इसमें आपको 11.18 kW (15 HP) की पावर मिलती है और इसमें आपको 2300 cmका इंजन मिलता है और ये ट्रेक्टर किसानों के लिए काफी किफायती है।  इसकी शुरुआती कीमत Rs 2.60 lakh से लेकर 2.85 lakh तक एक्स शोरूम है।

 

2. Mahindra JIVO 225 DI

Mahindra JIVO 225 DI

इसमें आपको 14.9 kW (20 HP) की पावर मिलती है और ये 2WD ट्रैक्टर है जो  72 Nm का टार्क देता ही इसमें 8 फ्रंट गियर और 4 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। Mahindra JIVO 225 DI की कीमत Rs 2.91 lakh एक्स शोरूम है।

इसे भी पढ़ें :- बिक्री कम हुई पर कोरोना के साए में भी बिके ट्रैक्टर

3. Eicher 242
Eicher 242
Eicher 242

Eicher 242 में आपको 25 HP मिलती है और साथ ही इसमें इनलाइन 1 सिलिंडर का इंजन है जो 1557 cc का है। इसमें आपको फ्रंट में 8 गियर और बैक के लिए 2 गियर्स दिए गए हैं। इसकी सर्वाधिक रफ़्तार 27.6 kmph है और लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करें तो ये ट्रेक्टर काफी दमदार है ये आसानी से 900 kg का वज़न उठा सकता है। इसमें आपको Disc Brake दिए गए है और आयल ब्रेक्स ऑप्शनल है यदि आप लेना चाहें तो ले सकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत Rs 3.85 lakh है।

 

4. Swaraj 724 XM

Swaraj 724 XM

Swaraj 724 XM में आपको 2 सिलिंडर का 1824 cc इंजन मिलता है जो 18.64-22.37 kW (25-30 HP) की पावर निकलता है और इसमें आपको वाटर सील्ड डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं इसकी कीमत  Rs 3.75 lakh एक्स शोरूम है।

 

5. Powertrack 425 N
Powertrack 425 N
Powertrack 425 N

 

इसमें आपको 2 सिलिंडर इंजन मिलता है जो 25 HP निकलता है और इसमें आपको आगे 8 और पीछे 2 गियर मिलते हैं साथ ही आपको 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी भी मिलती है इस ट्रैक्टर के साथ। इसकी कीमत एक्स शोरूम Rs 3.30 lakh है।

 

इसे भी पढ़ें :- दुनिया की नंबर वन ट्रैक्टर कंपनी बनी महिंद्रा, दर्ज की अब की सबसे ज्यादा सालाना घरेलू बिक्री

तो ये थे वो 5 ट्रेक्टर जो आप 5 लाख के अंदर ले सकते हैं और ये ट्रेक्टर सस्ते होने के साथ टिकाऊ भी हैं। लेकिन अगर आपको ट्रेक्टर से भारी काम लेना है तब शायद आपको महंगे ट्रैक्टर्स देखने पड़ें पर अधिकतम किसानों और बाकि लोगों का काम ये ट्रैक्टर्स आसानी से कर सकते हैं।

 

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here