Toyota Rumion के आगे फेल है Ertiga
Toyota Rumion के आगे फेल है Ertiga

Toyota Rumion MPV को बड़ी संख्या में ग्राहक खरीद रहे हैं। यह Maruti Suzuki Ertiga का री-बैज मॉडल है और डिजाइन के मामले में काफी शानदार है। Toyota Rumion स्पंकी ब्लू, आइकोनिक ग्रे, कैफे व्हाइट सहित 5-मोनो टोन रंगों में उपलब्ध है। इसमें 7-लोग आराम से सफर कर सकते हैं। इस गाड़ी के बारे में आइये बताते है।

भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की जबरदस्त डिमांड है। इस सेगमेंट में कई बड़ी कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस लाइनअप में Toyota Rumion का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। तो इस गाड़ी में क्या है ऐसा ख़ास चलिए जानते है।

फीचर

Rumion MPV features
Rumion MPV features

Toyota Rumion में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल समेत कई फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 4-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक पार्किंग कैमरा मिलता है।

इसे भी पढ़ें – Honda की कॉम्‍पैक्‍ट सेडान Amaze में मिल रही CNG, जानें पेट्रोल के मुकाबले 80 हज़ार रूपये महंगी।

कीमत

Rumion MPV design
Rumion MPV design

Toyota Rumion MPV के बेस पेट्रोल ‘S’ वेरिएंट की कीमत 12,04,564 रूपए है। वहीं ‘G’ वेरिएंट की कीमत 13,36,544 रूपए, ‘S’ AT वेरिएंट की कीमत 13,75,508 रूपए है। वहीं ‘S’ CNG मॉडल की कीमत 13,12,651 रुपये है। अगर आप इस कार के बेस वेरिएंट में 5 लाख रुपये के डाउनपेमेंट के साथ खरीदते हैं, तो आपको 5 साल के लिए 9.8% की ब्याज दर पर 14,901 रुपये की मासिक EMI का भुगतान करना होगा।

बता दें कि Toyota Rumion MPV की ऑन-रोड कीमत और EMI के विकल्प अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम शोरूम पर जाएं।

वेटिंग पीरियड

Rumion MPV
Rumion MPV

लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक इस कार की जबरदस्त डिमांड है। खासतौर पर फैमिली SUV के रूप में इसे काफी लोग खरीद रहे हैं। फिलहाल Toyota Rumion MPV की भारी मांग है। इसके पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड करीब 3 महीने की है। वहीं CNG मॉडल का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक है। Ertiga-आधारित Rumion को Maruti Suzuki और Toyota के बीच साझेदारी के तहत 2023 में पेश किया गया था।

इंजन

Toyota Rumion MPV 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। पेट्रोल वेरिएंट 20.51 km/l तक का माइलेज देता है और CNG मॉडल 26.11 km/kg तक का माइलेज देती है।

इसे भी पढ़ें – जून 2024 में Maruti Suzuki के पास कुल कितने ऑर्डर हैं पेंडिंग और बाजार में सबसे ज्‍यादा है किस गाड़ी की मांग !

मुकाबला

Toyota Rumion एक MPV सेगमेंट की गाड़ी है और भारतीय बाजार नें इसका मुकाबला इस सेगमेंट में आने वाली Kia Carens, Maruti Suzuki Ertiga और Mahindra Marazzo जैसी गाड़ियों से होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here