Top 5 Motorcycle Sales Report :- भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में बाइक्स की बिक्री होती है। जिनमें Hero, Honda, Bajaj और TVS जैसी कंपनियों की ओर से बाइक्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक September 2024 में बिक्री के मामले में Top-5 बाइक्स कौन सी हैं। कुल कितनी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा मांग Entry Level Bikes की रहती है। 100, 125 सेगमेंट में Hero से लेकर TVS तक कई कंपनियों की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ बाइक्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। September 2024 के दौरान किस कंपनी की कौन सी बाइक को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। Top-5 Bike Sale लिस्ट में कौन कौन सी बाइक्स शामिल हुई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। तो चलिए जानते है।
इसे भी पढ़ें – Mahindra XUV700 EV टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, मिलेगी 500 किलोमीटर की रेंज !
कितनी हुई बिक्री
रिपोर्ट के मुताबिक September 2024 में देशभर में Top-5 Bike Sale लिस्ट में Hero Motocorp, Honda Motorcycle, Bajaj Auto जैसी कंपनियों की बाइक्स शामिल रही हैं। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कुल 10.47 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री हुई है।

Top 5 Motorcycle Sales Report :- Hero splendor
Hero मोटोकॉर्प की ओर से Splendor को ऑफर किया जाता है। बाइक सेगमेंट में September 2024 के दौरान इस बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक की 3,75,886 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। जबकि इसके पहले 2023 में इसी अवधि के दौरान इसकी 3,19,692 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।

Top 5 Motorcycle Sales Report :- Honda Shine
बाइक सेगमेंट में Hero Splendor के बाद दूसरे नंबर पर Honda Shine रही। बाइक की कुल 1,81,835 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बाइक को बीते साल September महीने में 1,61,544 ग्राहकों ने खरीदा था।

Top 5 Motorcycle Sales Report :- Bajaj Pulsar
Top-5 Bikes की लिस्ट में अगले नंबर पर Bajaj की Pulsar रही। इस बाइक की कुल 1,39,182 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 1,20,126 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Top 5 Motorcycle Sales Report :- Hero HF Deluxe
बाइक्स की बिक्री के मामले में अगला नंबर Hero HF Deluxe का रहा। बीते महीने के दौरान इसकी 1,13,827 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे पहले September 2023 के दौरान इसकी कुल बिक्री 84,118 यूनिट्स रही थी।

Top 5 Motorcycle Sales Report :- Bajaj Platina
Top-5 बाइक्स की लिस्ट में बीते महीने Bajaj की Platina बाइक भी रही। इस बाइक की कुल बिक्री 41,915 यूनिट्स की थी। जबकि इसके पहले इसे 40,693 लोगों ने खरीदा था।
इसे भी पढ़ें – Honda CB300F :- Honda ने लॉन्च की CB300F मोटरसाइकिल, देश की पहली E85 Flex Fuel बाइक, कीमत 1.70 लाख रुपये !
अन्य की कितनी हुई बिक्री
Top-5 बाइक्स के साथ ही कई और बाइक्स की भी बाजार में मांग रहती है। इनमें TVS Raider, TVS Apache, Hero Xtreme125R, Royal Enfield Classic 350 और Honda Unicorn भी शामिल हैं।
आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्हील