भारत में SUV की बढ़ती लोकप्रियता, जानें Top 10 SUV's का हाल
भारत में SUV की बढ़ती लोकप्रियता, जानें Top 10 SUV's का हाल

Top 10 SUV’s :- कुछ सालों से भारत में SUV का चलन बढ़ता जा रहा है। यह जून 2024 के बिक्री आंकड़ों में भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आइये जानते है Top 10 SUV’s के बारे में।

पिछले महीने जहां SUV ने बाजार पर अपना दबदबा कायम रखा था । वहीं, Tata Punch ने इस बार भी ना केवल एसयूवी सेगमेंट में ही बल्कि हैचबैक और सेडान सभी सेगमेंट में पिछले महीने 18,238 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे आगे रही।

Hyundai Creta
Hyundai Creta

जून 2024 में 16,293 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hyundai Creta ने दूसरा स्थान हासिल किया, यह जून 2023 में बेची गई 14,447 यूनिट्स से 12.78% की बढ़त है ।

Maruti Suzuki Brezza ने 13,172 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की 10,578 यूनिट्स से 24.52% की बढ़त है ।

इसे भी पढ़ें – Apache RTR 160 का Race Edition हुआ लॉन्च, स्पोर्टी लुक के साथ मिले ज्‍यादा फीचर !

Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio

जून में 12,307 यूनिट्स की बिक्री के साथ Mahindra Scorpio चौथे स्थान पर रही, यह जून 2023 में बेची गई 8,648 यूनिट्स से 42.31% की बढ़त है ।

Tata Nexon ने SUV सेगमेंट में 12,066 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की 13,827 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 12.74% कम है।

Hyundai Venue
Hyundai Venue

Hyundai Venue का स्थान छठे स्थान पर रखा गया है जून 2024 में वेन्यू की 9,890 यूनिट्स बिकीं, जो की पिछले साल जून में 11,606 यूनिट्स से 14.79% कम है।

Kia Sonet की 9,816 यूनिट्स बिकीं। इन आंकड़ों ने उन्हें सातवें स्थान पर रखा गया है, जो की पिछले साल जून में 7,722 यूनिट्स की बिक्री के साथ 27.12% की बढ़त है।

Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx ने 9,688 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान हासिल किया, जो की पिछले साल जून में 7,991 यूनिट्स की बिक्री के साथ 21.24% की बढ़त है।

Maruti Suzuki Grand Vitara 9,679 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही, जो की पिछले साल जून में 10,486 यूनिट्स की बिक्री के साथ 7.70% कम है।

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 शामिल है, जिसकी जून 2024 में 8,500 इकाइयां बिकी हैं, जो की पिछले साल जून में 5,094 यूनिट्स की बिक्री के साथ 66.86% की बढ़त है। यह एसयूवी लोकप्रियता हासिल कर रही है और भविष्य में इसकी रैंकिंग में और ऊपर चढ़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें –  Bajaj Freedom 125 दुनिया की पहली CNG बाइक हुई लॉन्च ! ये है इसकी खासियत

ये रही वह Top 10 SUV’s.

Rank        SUV Sales               June 24

1            Tata Punch / EV       18,238
2.          Hyundai Creta          16,293
3           Maruti Brezza           13,172
4.          Mahindra Scorpio      12,307
5           Tata Nexon / EV        12,066
6.          Hyundai Venue           9,890
7           Kia Sonet                   9,816
8           Maruti Fronx               9,688
9           Maruti Grand Vitara     9,679
10         Mahindra XUV 700       8,500

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here