Tata Motors जल्द लॉन्च कर सकती है ये 4 नई इलेक्ट्रिक SUVs
Tata Motors जल्द लॉन्च कर सकती है ये 4 नई इलेक्ट्रिक SUVs
Tata Motors की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अगला बड़ा लॉन्च Curvv EV होगा। ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 400-500 किलोमीटर की रेंज के साथ आएगी। कॉन्सेप्ट फॉर्म में 2023 ऑटो एक्सपो में पहली बार दिखाई गयी गई Tata Harrier EV की झलक हमें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में देखने को मिली थी। आइए अपकमिंग EVs के बारे में जान लेते हैं।

Tata Motors इंडियन कार मार्केट के अंदर Electric Vehicle सेगमेंट में पहले स्थान पर है। मौजूदा समय में कंपनी के पास Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कार हैं। इस रफ़्तार को बनाए रखते हुए भविष्य में, कंपनी देश में कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली हैं। आइए भारत में आने वाली टाटा की 4 नई इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें – Maruti Suzuki की हैचबैक कार Swift 2024 को खरीदना बेहतर या फिर Baleno को घर लाने में होगी समझदारी !

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV
Tata Curvv EV

Tata Motors की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अगला बड़ा लॉन्च Curvv EV होगा। कूप SUV को आखिरी बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में इसके नियर-प्रोडक्शन ICE वर्जन में प्रदर्शित किया गया था और उम्मीद है कि यह 2024 के मध्य में अपने EV रूप में डेब्यू करेगी। इसके बाद पारंपरिक रूप से संचालित Curvv को पेश किया जाएगा। ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 400-500 किलोमीटर की रेंज के साथ पेश की जाएगी ।

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV
Tata Harrier EV

कॉन्सेप्ट फॉर्म में 2023 ऑटो एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित की गई Tata Harrier EV की झलक हमें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में देखने को मिली थी। Harrier का इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इस EV में करीब 60 kWh का बैटरी पैक होगा, जो करीब 500 किलोमीटर की रेंज देगा। Harrier फेसलिफ्ट से प्रेरणा लेते हुए डिजाइन में कुछ इलेक्ट्रिक-स्पेसिफिक टच होंगे। इसमें डुअल-मोटर AWD सेटअप भी मिलेगा।

Tata Safari EV

Tata Safari EV
Tata Safari EV

Harrier EV के साथ ही Tata Motors भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक Safari भी लॉन्च करेगी। ब्रांड की आगामी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV का टेस्ट म्यूल भी कई बार देखा गया है, जो घरेलू बाजार में इसके लॉन्च की पुष्टि करता है। इसका डिजाइन रेगुलर Safari से साझा किया जाएगा और कुछ इलेक्ट्रिक-विशिष्ट बदलाव काफी अपेक्षित हैं। पावरट्रेन को AWD सिस्टम के साथ, Harrier EV के साथ साझा किया जाएगा। Safari EV के Harrier EV के समान समय पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें – 2024 BMW S 1000 XR इंडियन मार्केट में लॉन्च, कीमत 22.50 लाख ! जानिए क्यों है ये इतनी ख़ास

Tata Sierra EV

Tata Sierra EV
Tata Sierra EV

Tata Motors की ओर से Sierra नेमप्लेट को साल 2025 में भारतीय बाजार में वापसी कराई जाएगी। इस कॉन्सेप्ट SUV को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कंपनी के अनुसार, इसे इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों ही ICE पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। Tata Motors के लाइन-अप में सबसे ऊपर होने की उम्मीद है, Tata Sierra EV, Harrier EV और Safari EV के साथ पावरट्रेन को साझा करेगी।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here