Tata Motors देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है और इस कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई कारें पेश की जाती है। Tata Motors के इस लाइन-अप में Punch ev, Tiago ev, Tigor ev और Nexon EV शामिल हैं। कंपनी की किस गाड़ी पर मार्च 2024 के दौरान कितनी वेटिंग है और इसी के साथ ही किस गाड़ी को किस तरह के फीचर्स और कितनी रेंज के साथ पेश किया जाता है। क्या है इनकी कीमत आइए जानते हैं।
देश में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Tata Motors की तरफ से सबसे ज्यादा गाड़ियां को ऑफर किया जाता है। कंपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV से लेकर इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में भी विकल्प ऑफर करती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की किस गाड़ी पर मार्च 2024 में कितना वेटिंग पीरियड है।
इसे भी पढ़ें- Maruti Suzuki जल्द लेकर आएगी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की 3 दमदार गाड़ियां ! आपको है किस गाड़ी का इन्तजार
Tata Punch ev

Tata Motors की Punch ev पर एक से ढाई महीने तक का वेेटिंग पीरियड है। इस माइक्रो SUV को हैदराबाद, इंदौर जैसे शहरों में सिर्फ एक महीने में खरीदा जा सकता है। वहीं चंडीगढ़, सूरत, लखनऊ, गुरूग्राम और दिल्ली में ढाई महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 10.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Tata Tiago ev

Tata Motors की इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago का भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट कंपनी की ओर से पेश किया जाता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से हो जाती है। इसे भी कम से कम एक महीने से लेकर तीन महीने तक के वेटिंग पीरियड के साथ खरीदा जा सकता है। Tiago ev पर सबसे कम वेटिंग मुंंबई और पटना में है। जबकि दिल्ली और चंडीगढ़ में इसके लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
Tata Tigor ev

Tata Motors की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को भी इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ पेश किया जाता है। Tigor ev के लिए सबसे कम इंतजार मुंबई और बेंगलुरू में करना होगा। यहां पर इस कार को एक महीने में खरीदा जा सकता है। लेकिन दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, पटना, फरीदाबाद और इंदौर में इस गाड़ी के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है । Tigor इलेक्ट्रिक की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
इसे भी पढ़ें- लॉन्च से पहले Maruti Suzuki कर रही नई जेनरेशन Dzire की टेस्टिंग ! पुरानी से कितनी बदली ? आइए जानते हैं
Tata Nexon ev

Tata Motors की Nexon ev को भी देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक से तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मुंबई में एक महीने तो चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, ठाणे, सूरत और चंडीगढ़ जैसे शहरों में इस एसयूवी के लिए तीन महीने की वेटिंग पीरियड है। कंपनी इस एसयूवी को 14.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है।
आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्हील।