Tata Curvv का वेटिंग पीरियड बढ़ा, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार !
Tata Curvv का वेटिंग पीरियड बढ़ा, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार !

Tata Curvv :- भारतीय बाजार में Tata Curvv के लॉन्च होने के बाद से ही इसकी डिमांड बनी हुई है। इसके लिए लोगों को 4 से 8 सप्ताह के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही Tata Curvv के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए आपको एक महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि Tata Curvv के किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार करना होगा।

Tata Curvv के पेट्रोल-डीजल वेरिएंट को भारतीय मार्केट में 2 सितंबर को लॉन्च हुई थी। यह मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में आती है, लेकिन एक अनोखे कूप-जैसे फॉर्म फैक्टर के साथ। भारतीय बाजार में Curvv Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grad Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि अगर आप सितंबर में इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो डिलिवरी के लिए कितना इंतेजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें – Maruti Swift CNG हुई लॉन्‍च, कीमत 8.19 लाख रुपये ! देगी 32 से ज्‍यादा का माइलेज

Tata Curvv
Tata Curvv

किस वेरिएंट के लिए कितना इंतेजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Curvv की वेटिंग पीरियड दो महीने तक है, जो वेरिएंट और पावरट्रेन पर निर्भर करती है।

*टाटा कर्व के 120hp टर्बो-पेट्रोल MT और डीजल MT वेरिएंट का वेटिंग पीरियड करीब 4 सप्ताह तक का है,
*टाट कर्व के एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 8 सप्ताह के लिए है।
*टाटा कर्व DCT ऑटो के साथ 120hp टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 सप्ताह तक का है।
*टाटा कर्व 125hp टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 सप्ताह तक का है।
*टाटा कर्व 125hp टर्बो-पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन दोनों के ऑटोमैटिक वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 8 सप्ताह तक का है।

-Tata Curvv के ICE यानी पेट्रोल-डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम की कीमत 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये तक का है।

curvv.ev
curvv.ev

इसे भी पढ़ें – MG Windsor EV बिजनेस क्लास इंटीरियर… 331 Km रेंज और लाइफ टाइम वारंटी !

Tata Curvv EV: वेटिंग पीरियड

Curvv EV के लॉन्च होने के बाद से अब जाकर इसके वेटिंग पीरियड में कमी आई है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए आपको पहले 2 महीने तक का इंतेजार करना पड़ रहा था। वहीं, अब इसके लिए आपको सिर्फ 1 महीने का इंतेजार करना पड़ेगा। हाल ही में लांच हुई टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here