Ola Roadster Pro इलेक्ट्रिक बाइक को खास बनाती हैं 5 बातें !
Ola Roadster Pro इलेक्ट्रिक बाइक को खास बनाती हैं 5 बातें !

Ola Roadster Pro :- Ola कंपनी ने इस 15 अगस्त को अपनी पहली इलेक्ट्रिकि बाइक Ola Roadster Pro को भारत में लॉन्च किया है। बाइक का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है। इसके डिजाइन की तरह ही इसमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी दिए गए हैं। जल्द ही कंपनी इसमें ADAS का फीचर भी दे सकती है। आइए जानते हैं कि ओला Roadster Pro इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल किन फीचर्स के साथ आती है।

Ola कंपनी ने 15 अगस्त को अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Ola Roadster Pro को लॉन्च किया। बाइक की डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी मॉडर्न है। बाइक के स्पेसिफिकेशन काफी बेहतरीन है। आइए जानते हैं कि Ola Roadster Pro में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।

इसे भी पढ़ें – Zero FXE इलेक्ट्रिक Bike टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, देखें कब होगी भारत में लांच !

मोटर और बैटरी पैक?

Roadster Pro battery pack
Roadster Pro battery pack

Ola Roadster Pro दो बैटरी पैक के साथ आती है, जो 8kWh और 16kWh है। Ola की तरफ से किए जा रहे दावा के मुताबिक, Roadster Pro वर्तमान में देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। यह बाइक 52 kW मोटर के साथ 16 kWh ट्रिम में Roadster Pro1.9 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 194 किलोमीटर प्रति घंटा है। Ola के इलेक्ट्रिक बाइक की 16 kWh बैटरी की रेंज जो 579 किलोमीटर है। यह दावा की गई रेंज किसी भी दूसरी भारतीय बाइक ईवी से ज्यादा है।

डिज़ाइन

Roadster Pro design
Roadster Pro design

Ola Roadster Pro का डिजाइन काफी स्पोर्टी है। इसके डिजाइन को बेहद फ्यूचरिस्टिक है। इसमें DRL स्ट्रिप या ‘टैंक’ एक्सटेंशन और स्लिम टेल सेक्शन के साथ रोबोकॉप स्टाइल हेडलाइट काउल दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन के साथ आती है, लेकिन उम्मीद है कि इसे अगले साल तक और भी कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

बेहतरीन फीचर्स

Roadster Pro dimension
Roadster Pro dimension

Ola Roadster Pro को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है। बाइक में चार राइड मोड दिया गया है, जो हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्मल और इको है। इसके साथ ही बाइक में MoveOS सॉफ़्टवेयर की शुरुआत केसाथ और भी कई फीचर्स पेश करने की योजना कंपनी बना रही है। जिसमें व्हीली कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और ADAS दिया जाएगा। अगर इसमें ADAS आता है तो यह देश की पहली बाइक होगी जो इस फीचर के साथ आएगी।

मजबूती

Ola Roadster Pro बाइक में स्टील फ्रेम दिया गया है, जिसके आगे USD फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक दिया गया है। यह ट्यूबलेस टायर के साथ एलॉय व्हील पर रन करती है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए बाइक के आगे की तरफ ट्विन डिस्क और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – Mahindra XUV e8 से लेकर Creta EV तक, बाजार में एंट्री मारेंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें !

Roadster Pro
Roadster Pro

कीमत

Ola Roadster Pro के 8kWh वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये है। वहीं, 16kWh वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.5 लाख रुपये है। भारत में इसका मुकाबला Ultraviolette F77 Mack 2 देखने के लिए मिलेगा।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here