Nissan Magnite XE
Nissan Magnite XE

Nissan Magnite XE : जब से निसान ने इस गाडी को लांच किया है तब से ये गाड़ी ताबड़ तोड़ बिक रही है और लोगों का यह मन्ना भी है की ये गाडी निसान की तरफ से एक हुकुम का इक्का है। आखिर क्यों है ये गाडी हुकुम का एक्का ?  ऐसा क्या खास है इस गाडी में ?

Nissan Magnite XE

Nissan Magnite XE
Nissan Magnite XE

Nissan Magnite XE : 2 दिसंबर 2020, यही है वो तारीख जब निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई निसान Magnite को भारतीय बाजार में उतारा था और उसी दिन से निसान की किसमत भारत में चमक गयी, कई लोगों का मन्ना है कि निसान Magnite एक हुकुम का इक्का है निसान इंडिया की तरफ से और खास तौर से निसान Magnite XE. पर क्यों ? आइए बताते हैं आपको उसके कुछ कारण :-

  • Nissan Magnite XE : Price 

निसान ने इस गाडी को 4.99 लाख में लांच किया है और जब से यह गाडी लांच हुई है तब से यह ग्राहकों को काफी पसंद भी आ रही है, हालांकि अब इसके दाम बढ़ा कर 5.49 लाख कर दिए गए हैं मगर तब भी गार आप कम्पटीशन पर एक नज़र डालेंगे तो सभी SUV से ये सस्ती है और इस गाड़ी के दाम में आपको इससे नीचे की गाड़ियां भी नहीं मिल पाती हैं। जैसे Swift इससे एक निचले सेगमेंट की गाडी है मगर तब भी यह गाड़ी निसान Magnite से महँगी ही है कुछ वेरिएंट से तुलना करने पर और कुछ वैरिएंट्स से इसके दाम बराबर के ही हैं।  तो काम कीमत होना है इसका सबसे पैहला कारन जो ग्राहकों को सबसे ज़्यादा लुभाता है और यही कारन से निसान भारत में उभर के निकली है।

  • Nissan Magnite XE : Looks

सिर्फ गाड़ी को सस्ता करने से गाड़ी, गाड़ी नहीं बनती है। देखने में यदि गाड़ी अछि नहीं हो तो लोग लेना नहीं पसंद करते, इसका सीधन उदहारण आप टाटा नैनो से समाज सकते हैं। केहते हैं की किसी भी गाड़ी को  पसंद करने के लिए सिर्फ 5 seconds का ही वक्त लगता है। गाड़ी यदि ग्राहक को एक नज़र में पसंद आ जाये तो वह ग्राहक उसे ले ही लेता है, और Magnite के लुक्स लोगों को एक नज़र में अपना दीवाना बनाने में काफी हद तक कामियाब भी रहे हैं।

  • Build Quality / Safety 

Nissan Magnite XE
Nissan Magnite XE

सिर्फ गाडी को सस्ता करना और अच्छे लुक्स दे देने से ही एक गाडी को कामियाबी हासिल नहीं हो जाती है। यदि भारतीय बाज़ार में किसी भी गाडी को कामिया होना है तो उसका सेफ होना और अच्छी बिल्ड क्वालिटी का होना भी काफी ज़रूरी है। Magnite को क्रैश टेस्ट में 4/5 सेफ्टी स्टार मिले है जोकि काफीअच्छा है और यह सावित भी करता है की गाड़ी सेफ है। Magnite में आपको सभी सेफ्टी फीचर्स इसके बेस मॉडल से ही मिल जाते हैं जैसे ABS, EBD, एयर बैग्स, एंटी रोल बार्स – यह सरे फीचर्स इस गाडी को एक सेफ गाड़ी बनाते हैं।

  • Features

गाड़ी हो चाहे इंसान उसके सफल होने के लिए कई चीज़ों का अच्छा होना ज़रूरी होता है और शायद ये बात निसान को बाखूबी समझ आ गई थी इसी लिए निसान ने अपनी Magnite में किसी तरह की कसार नहीं छोड़ी, बेस मॉडल तक में नहीं ! Magnite XE, इसमें आपको काफी ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो आम तौर पर अन्य गाड़ियों के टॉप मॉडल  या मिडिल मॉडल में मिलते हैं। जैसे की Magnite XE में आपको चारों पावर विंडो, 16 इंच स्टील व्हील, बॉडी कलर हैंडल, रियर डिफॉगर और वाइपर – यह ऐसे फीचर्स है जो महँगी SUV’s के बेस मॉडल में भी नहीं।

  •  Customer’s Satisfaction

यदि कोई ग्राहक किसी गाड़ी को खरीदे पर उसे खरीदने के बाद संतुष्टि न मिले तो कंपनी एक सीमित सफलता ही हासिल कर पाती है। यदि किसी ऑटोमोबाइल कंपनी को भारतीय बाज़ार में सफल होना है तो अधिक सफलता  कुछ अधिक करना भी पड़ता है, जो निसान ने कर दिखाया है।

Magnite के लांच होने के बाद कई लोगों को दर लग रहा था की Magnite XE उस दाम में नहीं मिलेगी जो दाम सौंपने बता रही है, निसान ने न सिर्फ लोगों के मन से वो दर निकला बल्कि Magnite XE को उस दाम में डिलीवर भी किया और अभी भी कर ही रहे हैं। निसान ने सर्विस पैक भी लांच किये ताकि लोगों के मन से सर्विस को लेके भी डर निकाला जा सके।

यही हैं वो 5 कारण जो Magnite और निसान दोनों को भारत में सफलता दिलवा पाए हैं।

अभी भी लोगों को थोड़ी तकलीफ हो रही है की उन्हें उनकी Magnite की डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, पर निसान इस चीज़ को भी लेकर सुधार कर रही है और निसान के टॉप मैनेजमेंट के ऑफिशल्स भी इस बारे में अपने ग्राहकों को समझने की भरपूर कोशिश क्र रहे हैं ताकि उनके  किसी था की तकलीफ ना हो।

निसान को खुद इस बात का अंदाजा नहीं था की भारतीय जनता Magnite को इतना बेशुमार प्यार देगी। अब जब सालों बाद निसान को यह प्यार और सफलता पाने का मौका मिला है तो निसान इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है और इसी लिए निसान इंडिया Magnite का ताबड़ तोड़ प्रोडक्शन और डिलीवरी करने की पूरी कोशिश कर रही है क्योंकि अभी भी ताबड़ तोड़ बुकिंग हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें :- Honda City VS Hyundai Verna

इसे भी पढ़ें :- 3 कारण Harrier की जगह Safari खरीदने के

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

धन्यवाद। 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here