Nissan Magnite facelift मॉडल है तैयार, होगा 4 अक्टूबर को लांच
Nissan Magnite facelift मॉडल है तैयार, होगा 4 अक्टूबर को लांच

Nissan Magnite facelift :- Nissan की ओर से अक्‍टूबर महीने में नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक नई गाड़ी को कब लॉन्‍च किया जाएगा। किस सेगमेंट में इस गाड़ी को लाया जा सकता है। क्‍या मौजूदा Magnite SUV के फेसलिफ्ट को लाया जाएगा या फिर पूरी तरह से नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Magnite facelift
Magnite facelift

जापानी वाहन निर्माता वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट में दो गाड़ियों की बिक्री की जाती है। जिनमें से एक एंट्री लेवल SUV सेगमेंट और दूसरी फुल साइज SUV सेगमेंट में लाई जाती है। अक्‍टूबर में कंपनी नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। क्‍या एंट्री लेवल में ऑफर की जाने वाली Magnite के नए वर्जन को लाया जाएगा या फिर नई गाड़ी को अगले महीने लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। तो चलिए जानते है।

इसे भी पढ़ें – Maruti Swift CNG हुई लॉन्‍च, कीमत 8.19 लाख रुपये ! देगी 32 से ज्‍यादा का माइलेज

लॉन्‍च होगी Nissan Magnite facelift

Nissan Magnite
Nissan Magnite

Nissan की ओर से जानकारी दी गई है कि अक्‍टूबर महीने में कंपनी की ओर से नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जाएगा। चार अक्‍टूबर को निसान नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करेगी। लेकिन अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह नई गाड़ी होगी या फिर मौजूदा Nissan Magnite facelift वर्जन को ही लॉन्‍च किया जाएगा।

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी

Nissan Magnite facelift
Nissan Magnite facelift

कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा SUV Nissan Magnite Facelift वर्जन को ही अक्‍टूबर महीने में लॉन्‍च किया जा सकता है। इस एसयूवी को कंपनी ने दिसंबर 2020 में पहली बार भारत में लॉन्‍च किया था। जिसके बाद अब इसे अपडेट के साथ लाया जाएगा।

क्‍या होंगे बदलाव

जानकारी के मुताबिक इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव होने की संभावना कम है, लेकिन इस SUV में कई कॉस्‍मैटिक बदलाव किए जाएंगे। इसके फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स के साथ ही ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और रियर में भी बंपर और टेल लाइट्स और अलॉय व्‍हील्‍स में बदलाव करने के बाद इसे नया लुक देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव

Magnite facelift
Magnite facelift

किए जा सकते हैं।

Nissan Magnite facelift की कीमत

मौजूदा Magnite को Nissan की ओर से 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.27 लाख रुपये की एक्‍स-शोरूम कीमत के बीच ऑफर किया जाता है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की एक्‍स-शोरूम कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – MG Windsor EV बिजनेस क्लास इंटीरियर… 331 Km रेंज और लाइफ टाइम वारंटी !

Nissan Magnite facelift का मुकाबला

Nissan Magnite facelift का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Maruti Fronx, Citroen Basalt, Kia Sonet, Hyundai Exter, Toyota Taisor और Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी से होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here