Nissan Magnite Facelift के लिए शुरू हुई बुकिंग, 4 अक्‍टूबर को होगी लॉन्‍च !
Nissan Magnite Facelift के लिए शुरू हुई बुकिंग, 4 अक्‍टूबर को होगी लॉन्‍च !

Nissan Magnite Facelift :- जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट SUV के तौर पर Magnite को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस SUV के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। किस तरह से और कितनी कीमत में बुकिंग करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।

Nissan Magnite Facelift
Nissan Magnite Facelift

जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से एंट्री लेवल SUV सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Magnite के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले SUV के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कितने रुपये में इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। लॉन्‍च के समय संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – Citroen India ने लॉन्च की नई AIRCROSS SUV, नए फीचर्स और नई पहचान के साथ कीमत 8.49 लाख !

Nissan Magnite Facelift
Nissan Magnite Facelift

Nissan Magnite Facelift :- शुरू हुई बुकिंग

Nissan की ओर से Magnite SUV के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। डीलरशिप पर ऑफलाइन और वेबसाइट पर ऑनलाइन इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। एडवांस बुकिंग के लिए 11 हजार रुपये देने होंगे।

Nissan Magnite Facelift :- क्‍या होंगे बदलाव

जानकारी के मुताबिक इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम है। इसके फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स के साथ ही ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और रियर में भी बंपर और अलॉय व्‍हील्‍स में भी बदलाव करने के बाद इसे नयापन देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

फीचर्स और सेफ्टी होगी बेहतर

Nissan Magnite Facelift
Nissan Magnite Facelift

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर लॉन्‍च से पहले कुछ टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें इसके फीचर्स की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि फेसलिफ्ट वर्जन को पहले से ज्‍यादा सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके फेसलिफ्ट वर्जन में 20 से ज्‍यादा फर्स्‍ट इन सेगमेंट फीचर्स के साथ ही 55 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा।

Nissan Magnite Facelift :- कब होगी लॉन्‍च

कंपनी की ओर से इसके फेसलिफ्ट वर्जन को 4 अक्‍टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। मौजूदा समय में इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत में 40 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। चार अक्‍टूबर को लॉन्‍च के बाद पांच अक्‍टूबर से इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – Maruti Swift CNG हुई लॉन्‍च, कीमत 8.19 लाख रुपये ! देगी 32 से ज्‍यादा का माइलेज

Nissan Magnite Facelift :- मुकाबला

भारतीय बाजार में Nissan की ओर से Magnite को एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Citroen Basalt, Toyoyta Taisor, Maruti Fronx, Mahindra XUV 3XO जैसी SUV’s के साथ होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here