MG Motors की तरफ से जल्द ही पेश की जाएँगी ये 3 SUV's
MG Motors की तरफ से जल्द ही पेश की जाएँगी ये 3 SUV's

MG Motors की ओर से कई बेहतरीन कारों और SUV को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से जल्‍द ही 3 नई SUV को पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से कब और किन SUV को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में ब्रिटिश वाहन निर्माता MG Motors की ओर से कई बेहतरीन कारों और SUV को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही 3 SUV’s को लॉन्‍च किया जा सकता है। MG Motors की ओर से किन SUV को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। चलिए जानते है।

इसे भी पढ़ें – ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जो सिंगल चार्ज पर देती है 415 Km की रेंज !

लॉन्‍च होंगी ये 3 SUV

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से आने वाले कुछ महीनों में तीन SUV को लाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें से दो मौजूदा SUV के फेसलिफ्ट वर्जन होंगे और एक नई इलेक्ट्रिक SUV को बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा।

ये रही MG Motors की वह तीनो SUV….

MG Astor facelift

MG Astor facelift
MG Astor facelift

MG Motors की ओर से भारतीय बाजार में Astor SUV को ऑफर किया जाता है। कंपनी जल्‍द ही इस SUV के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी इस SUV के फेसलिफ्ट में कई बेहतरीन फीचर्स को दे सकती है। इसके साथ ही इसमें हाइब्रिड तकनीक को भी लाया जा सकता है। Astor के फेसलिफ्ट वर्जन की एक्‍स-शोरूम कीमत 11 से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इसे साल के आखिर में या अगले साल की शुरूआत तक लॉन्‍च किया जा सकती है।

MG Gloster Facelift

MG Gloster Facelift
MG Gloster Facelift

MG Motors की ओर से फुल-साइज SUV सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Gloster के भी फेसलिफ्ट वर्जन को लाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस SUV के फेसलिफ्ट को नवंबर तक लॉन्‍च कर सकती है। लॉन्‍च से पहले इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन में ज्‍यादा पतली LED DRLs को दिया जा सकता है, लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Nissan X-Trail की चौथी-जेनरेशन, 1 अगस्त को होगी लांच ! जाने खासियत

MG Cloud EV

MG Cloud EV
MG Cloud EV

कंपनी की ओर से तीसरी SUV के तौर पर बिल्‍कुल नई SUVको लाया जाएगा। इसे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसे कई बाजारों में MG Cloud EV के नाम से ऑफर किया जाता है। यह सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी लाया जाएगा। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल स्‍क्रीन सेट-अप, 360 डिग्री कैमरा और हाइब्रिड तकनीक को दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी को सितंबर तक भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here