Maruti Suzuki Ertiga रही सबसे ज्‍यादा मांग
Maruti Suzuki Ertiga रही सबसे ज्‍यादा मांग

Maruti Suzuki Ertiga, Mahindra Scorpio समेत Kia Carens जैसी गाड़ियों ने बिक्री के मामले में Top 5 लिस्‍ट में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। तो वो कौन सी 5 गाड़ियां है आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें 7-सीटर MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। May 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया, May 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच 7-सीटों वाली SUV और MPV को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

इसे भी पढ़ें – Maruti Suzuki Ertiga के दीवाने हुए लोग! 26Kmpl का माइलेज, कीमत सिर्फ इतनी

Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki ertiga
Maruti Suzuki Ertiga

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की ओर से सात सीटों के साथ Maruti Suzuki Ertiga को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस MPV की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। सात सीटों के विकल्‍प के साथ आने वाली इस MPV की May 2024 में 13,893 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि साल May 2023 में इसकी कुल 10,528 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio

सात सीटों वाली SUV के तौर पर Mahindra की ओर से Scorpio और Scorpio-N को ऑफर किया जाता है। दोनों ही SUV May 2024 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। बीते महीने में Scorpio ब्रॉन्‍ड की SUV की कुल बिक्री 13,717 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल May महीने में इनकी कुल बिक्री 9318 यूनिट्स हुई थी।

Toyota Innova

Toyota Innova
Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से लंबे समय से Innova को ऑफर किया जा रहा है। यह लग्‍जरी MPV भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। May 2024 के दौरान इसकी कुल 8548 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी सिर्फ 7776 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero

Scorpio के अलावा Mahindra अपनी क्‍लासिक SUV bolero को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह SUV शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली SUV है। May 2024 के दौरान इसकी कुल 8026 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि May 2023 के दौरान इसकी कुल 8170 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसे भी पढ़ें – Toyota Maruti Suzuki Tata Hyundai की किस Premium Hatchback Car पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल !

Kia Carens

Kia Carens
Kia Carens

बीते महीने सात सीटों वाली SUV और MPV सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में आखिरी पायदान पर Kia की Carens रही। May 2024 के दौरान इसकी कुल 5316 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले May 2023 में इस SUV को 6367 लोगों ने खरीदा था।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here