Top 5 Premium Hatchback Cars In 2021
Top 5 Premium Hatchback Cars In 2021

Maruti Suzuki Baleno अपने सेगमेंट में अन्य उत्पादों को काफी पीछे छोड़ धमाल मचा रही है। वैसे काफी समय से टॉप टेन कारों की बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा गाड़ियां मारुति की होती हैं। पढ़ें पूरी खबर

देश की जानी मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की Nexa ब्रांड से बिकने वाली Baleno को इस साल बहुत ज्यादा खरीदा गया है। बता दें कि यह गाड़ी जून 2021 में 14,000 से अधिक इकाइयों की बिक्री के साथ देश में सबसे अधिक बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बन गई है।

इसे भी पढ़ें :-  Top 5 Upcoming SUV जो भारत में मचाने वाली हैं तहलका !

Maruti Suzuki Baleno की कुल 14,701 यूनिट बिकी हैं। 2021 जून का महीना मारूति सुजुकी के लिए बेहद अच्छा है क्योंकि पिछले साल जून में बलेनो की सिर्फ़ 4,300 यूनिट ही बिकी थीं जो इस साल के मुकाबले बहुत कम थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Baleno ने मई 2021 में Maruti Suzuki की 4,803 इकाइयों की बिक्री के साथ 206 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। Maruti Suzuki Baleno की ये बिक्री उसकी प्रतियोगी कंपनियों से ज्यादा हुई है। आपको बता दें कि Hyundai i20 और Tata Altroz को केवल 6,333 इकाइयों के लिए खरीदार मिल सके।

Maruti Suzuki Baleno का एक रीबैज वेरिएंट भी भारतीय बाजार में Toyota Glanza के रूप में बेचा जाता है। 2021 जून में यह केवल 2,586 यूनिट्स की ही बिक्री दर्ज कर सकी। यह 183 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के रूप में सामने आता है। सेल्स रिर्पोट के मुताबिक Glanza ने 768 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की प्रीमियम हैचबैक हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो Maruti Suzuki की कई अन्य कारों पर भी बेस्ड है। Baleno में 1.2 लीटर के-सीरीज मोटर दिया गया है और इसमें आपको दो इंजन विकल्प मिलते हैं, दोनों में से ज्यादा पॉवरफुल (डुअलजेट), 90 पीएस की पीक पावर देता है, जबकि दूसरा 83 पीएस मैक्सिमम आउटपुट के रूप में विकसित है।

 

दूसरी तरफ, इन दोनों मॉडलों में 113 NM का पीक टॉर्क समान है। गियरबॉक्स ऑपशन में 5-स्पीड MT और CVT यूनिट शामिल हैं। आकार में, बलेनो 3,995 mm लम्बी, 1,745 mm चौड़ी और 1,510 mm ऊँची है। इसमें 2,520 mm का व्हीलबेस भी है, जो बहुत आवश्यक आंतरिक स्थान को ढूंढने में मदद करता है।

बलेनो की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत शुरुआती 5.98 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली), जो 9.30 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रुपये तक जाती है। मारूति सुजुकी की इस बालेनो में बहुत से फीचर्स शामिल हैं इसमें टचस्क्रीन स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट यूनिट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, कीलेस एंट्री, पावर फोल्डेबल ओआरवीएम और बहुत कुछ सुविधा मिल जाती हैं।

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here