Mahindra की पॉपुलर कारों को मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार
Mahindra की पॉपुलर कारों को मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार

Mahindra Bolero MUV और Scorpio SUV दोनों को भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। नई Mahindra Scorpio.e और bolero.e लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेगी। Thar.e के लिए INGLO P1 आर्किटेक्चर होगा जिसमें लंबा व्हीलबेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है। Thar.e और Scorpio.e दोनों में 4WD (फोर व्हील ड्राइव) लेआउट शामिल होने की पुष्टि की गई है।

Mahindra ने पिछले साल Scorpio-N बेस्ड Global Pik Up और Thar.e कॉन्सेप्ट को पेश किया था। 15 अगस्त 2023 में हुए इस कार्यक्रम के दौरान, कंपनी ने अपनी कई BE और XUV.e इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च टाइमलाइन के साथ भविष्य में आने वाली योजनाओं का भी खुलासा किया था। यह भी पुष्टि की गई कि कंपनी की ICE SUV इलेक्ट्रिक होंगी। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

इसे भी पढ़ें – Hyundai Exter के दो नए वेरिएंट हुए लॉन्च, कीमत 7.86 लाख रुपये से शुरू !

Mahindra Bolero.e

Bolero.e
Bolero.e

Bolero MUV और Scorpio SUV दोनों को भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। नई Mahindra Scorpio.e और bolero.e लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेगी। इसके बजाय, ये INGLO के रूप में जानी जाने वाले डेडिकेटेड स्केटबोर्ड EV आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकती हैं। ये प्लेटफॉर्स जल्द ही XUV.e8 इलेक्ट्रिक SUV में डेब्यू करेगी

Thar.e

thar.e
thar.e

Thar.e के लिए INGLO P1 आर्किटेक्चर होगा, जिसमें लंबा व्हीलबेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है। ग्लोबल लेवल पर कई कार निर्माताओं ने बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस डिजाइन को बनाए रखा है, इसे इलेक्ट्रिफिकेशन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की डिज़ाइन किया है और Mahindra ने भी इस दृष्टिकोण पर विचार किया है। हालांकि, कंपनी ने पैकेजिंग लाभों के लिए मुख्य रूप से INGLO प्लेटफॉर्म को चुना है। Mahindra Thar.e में बैटरी को फ्लोर के नीचे रखा गया है। इसके अलावा थार.ई के पहिये इंटीरियर स्पेस को अधिकतम करने के लिए किनारों पर स्थित हैं।

इसे भी पढ़ें – Kia Motors को Sonet की मांग से मिला फायदा, अगस्त 2024 में बिकी 22,523 गाड़ियां !

Scorpio.e

Scorpio.e
Scorpio.e

Thar.e की तरह ही ये मॉडल भी सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास एप्रोच, डिपार्चर और ब्रेकओवर एंगल का दावा कर सकते हैं। इन वाहनों के इंटीरियर में एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। Mahindra ने बताया है कि Scorpio-N पर आधारित पिकअप ट्रक का प्रोडक्शन वर्जन 2025 के मध्य तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।Thar.e और Scorpio.e दोनों में 4WD लेआउट शामिल होने की पुष्टि की गई है। Mahindra इसके केबिन में रिसाइकिल मैटेरियल का उपयोग कर सकती है। इसे साल 2026 में पेश किए जाने की संभावना है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here