Mahindra XUV e8 से लेकर Creta EV तक, बाजार में एंट्री मारेंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें !
Mahindra XUV e8 से लेकर Creta EV तक, बाजार में एंट्री मारेंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें !

Mahindra XUV e8 को संभावित रूप से दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि Mahindra XUV e8 अगले साल यानी 2025 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Maruti Suzuki eVX को 2025 की शुरुआत या मिड में पेश किया जाएगा। कॉन्सेप्ट की तरह ही इसमें 60 kWh बैटरी पैक लगाया जा सकता है जो 550 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकता है।

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की मांग और प्रदूषण के चलते भारत में Electric Cars की मांग बढ़ी है। इसी के चलते Electric SUV सेगमेंट में अगले 12 से 18 महीनों में कई नए मॉडल आएंगे। हम आपके लिए Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और Kia जैसी कार निर्माता के अपकमिंग प्रोडक्ट्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़ें – BSA Goldstar 650 भारतीय बाजार में हुई लॉन्‍च, कीमत सिर्फ 2.99 लाख रुपये !

Mahindra XUV 3XO EV

Mahindra XUV 3XO EV
Mahindra XUV 3XO EV

इस साल के अंत तक Mahindra द्वारा XUV 3XO EV लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसे Tata Punch EV से मुकाबला करने के लिए XUV 400 से नीचे रखा जाएगा। इसमें बैटरी पैक सहित XUV 400 के साथ कई समानताएं होंगी। उम्मीद है कि यह सिंगल चार्ज पर लगभग 350-400 किमी की कम रेंज प्रदान करेगी।

Maruti Suzuki evx

Maruti Suzuki evx
Maruti Suzuki evx

Maruti Suzuki eVX को 2025 की शुरुआत या मिड में पेश किया जाएगा। कॉन्सेप्ट की तरह ही इसमें 60 kWh बैटरी पैक लगाया जा सकता है, जो 550 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकता है। साल 2025 की दूसरी छमाही में इसका एक Toyota सिबलिंग मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा और दोनों ही Toyota के 27 PL प्लेटफॉर्म के डेरिवेटिव पर आधारित होंगे।

Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV
Hyundai Creta EV

कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई Hyundai Creta EV अगले साल की शुरुआत में शोरूम में आएगी और इसमें फिलहाल भारतीय बजार में डिस्कंटीन्यू हो चुकी बेस-स्पेक Kona इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। इसकी डिजाइन काफी हद ICE Creta से इंस्पायर्ड होगी। उम्मीद है कि इसकी रेंज 450 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

इसे भी पढ़ें – OLA Electric ने लॉन्‍च की Roadster सीरीज की 3 Electric Bikes, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये से शुरू !

Mahindra XUV e8

Mahindra XUV e8
Mahindra XUV e8

Mahindra XUV e8 को संभावित रूप से दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि XUV.e8 अगले साल यानी 2025 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। XUV 700 ICE पर आधारित ये इलेक्ट्रिक SUV डिजाइन के मामले में लगभग कॉन्सेप्ट के बराबर होगी। Mahindra XUV e8 के इंटीरियर में 12.3 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ लेवल 2 एडास भी दिया जाएगा।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here