Mahindra की इन 3 SUV खरीदने पर जून 2024 में मिल रहा 4 लाख रूपये तक बचाने का मौका !
Mahindra की इन 3 SUV खरीदने पर जून 2024 में मिल रहा 4 लाख रूपये तक बचाने का मौका !

Mahindra and Mahindra की ओर से जून 2024 में अपनी 3 दमदार SUV पर 4 लाख रूपये तक के डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किस SUV को खरीदने पर कितना कैश डिस्‍काउंट एक्‍सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तौर पर डिस्‍काउंट ऑफर इस महीने में दिया जा रहा है। आइए जानते हैं।

अगर जून 2024 में आप Mahindra की SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी की ओर से इस महीने में अपनी 3 दमदार SUV पर बेहतरीन डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस SUV पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं, चलिए जानते है।

इसे भी पढ़ें – Renault की कार खरीदने पर मिल रहा 40 हजार तक का डिस्‍काउंट !

Mahindra XUV 700 पर क्या है ऑफर

Mahindra XUV 700
Mahindra XUV 700

Mahindra की ओर से मिड-साइज SUV के तौर पर ऑफर की जाने वाली XUV 700 को जून 2024 के दौरान खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुुताबिक कंपनी की ओर से इस SUV पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस SUV के सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट 1.5 लाख रुपये का कैश डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके AX5-7 सीटर, डीजल MT और डीजल AT वेरिएंट्स पर कंपनी की ओर से 1.3 लाख रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।

Scorpio-N पर क्या है ऑफर

Scorpio-N
Scorpio-N

रिपोर्ट्स के मुताबिक Scorpio-N पर भी इस महीने में दमदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी जून 2024 में इस SUV को खरीदने पर एक लाख रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। इसके 4WD डीजल वेरिएंट्स पर एक लाख रुपये तक का कैश डिस्‍काउंट मिल रहा है। वहीं इसके टू व्हील ड्राइव पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स को खरीदने पर 60 हजार रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

XUV 400 पर क्या है ऑफर

XUV 400
XUV 400

जून 2024 में अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर Mahindra XUV 400 को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी की ओर से सबसे ज्‍यादा बचत इस SUV को खरीदने पर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस SUV पर अधिकतक 4.4 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से इस SUV के 2023 मॉडल्‍स को खरीदने पर यह ऑफर मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें – June 2024 में Hyundai की इस गाड़ी पर है सबसे ज्‍यादा वेटिंग, जानें कितनी बुकिंग हैं पेंडिंग

शोरूम जाकर ले जानकारी

Mahindra की ओर से जून 2024 के दौरान अपनी कई SUV पर डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। लेकिन अलग शहर और शोरूम के मुताबिक यह डिस्‍काउंट ऑफर अलग भी हो सकते हैं।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here