Jeep कर रही 2 SUV's के Facelift वर्जन लाने की तैयारी

Jeep की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ SUV’s ऑफर की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी 2 SUV के Facelift वर्जन को जल्‍द पेश कर सकती हैं। किन एसयूवी के Facelift वर्जन को भारत में लाया जा सकता है। इनको कब तक पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

अमेरिका की एसयूवी निर्माता Jeep भारतीय बाजार में अपनी दो एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को ला सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कब तक और किन एसयूवी के Facelift वर्जन को लाने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। चलिए जानते है।

Compass facelift
Compass facelift

Jeep लाएगी Facelift SUV

Compass Facelift और Meridian Facelift को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इनको फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – JSW MG Motors की गाड़ियों पर है बम्पर डिस्काउंट ! Gloster पर 6 लाख की छूट !

meridian Facelift
meridian Facelift

Jeep Meridian फेसलिफ्ट

जीप की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Jeep Meridian को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाएंगे और कुछ नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है। एसयूवी के बंपर, फॉग लैंप, फ्रंट ग्रिल में बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ इसमें ADAS सहित कुछ फीचर्स ऑफर किए जा सकते हैं। एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम है।

Compass facelift
Compass facelift

Jeep Compass फेसलिफ्ट

जीप की ओर से सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर Jeep Compass को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को भी मिड लाइफ अपडेट दिया जाएगा। फेसलिफ्ट वर्जन में Compass को नया 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें मेरिडियन के भी कुछ इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इनके अलावा SUV में कुछ और फीचर्स को भी अपडेट किया जा सकता है।

compass off-roading
compass off-roading

कब होंगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्‍च किया जा सकता है। पहले Jeep Compass के Facelift वर्जन को लाया जाएगा। उम्‍मीद के मुताबिक इसे सितंबर महीने में ही लाया जा सकता है। Compass के बाद Meridian के Facelift वर्जन को अक्‍टूबर तक लाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – Maruti Suzuki Dzire 4th जेनरेशन मॉडल, नए इंजन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका !

मुकाबला

Jeep की ओर से Compass को मिड साइज SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Safari, JSW MG Hector, Mahindra XUV 700 जैसी SUV के साथ होता है। वहीं Jeep Meridian को फुल साइज SUV सेगमेंट में लाया जाता है और इसका मुकाबला Toyota Fortuner, JSW MG Gloster जैसी SUV के साथ होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here