BYD eMAX 7 नई इलेक्ट्रिक MPV आज होगी लॉन्‍च
BYD eMAX 7 नई इलेक्ट्रिक MPV आज होगी लॉन्‍च

BYD eMAX 7 :- चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से भारतीय बाजार में नई एमपीवी को लॉन्‍च किया जायेगा । कंपनी आज (08 October 2024) को BYD eMAX 7 को लॉन्‍च करेगी। इसमें कितनी दमदार मोटर और बैटरी को दिया जाएगा। किस तरह के फीचर्स इसमें मिल सकते हैं। किस कीमत पर इसे लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

BYD emax 7 MPV
BYD emax 7 MPV

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में निर्माताओं की ओर से लगातार नए प्रोडक्ट्स को पेश और लॉन्‍च किए जाने का सिलसिला जारी है। इसी को आगे बढ़ाते हुए चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD भी eMAX7 को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को भारत में आज (8 अक्‍टूबर 2024) को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स, रेंज को दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। तो चलिए जानते है।

इसे भी पढ़ें – Hyundai Festive Season offer :- Hyundai की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, 80 हजार रुपये तक के मिल रहे ऑफर्स !

लॉन्‍च होगी BYD eMAX 7

भारतीय बाजार में BYD की ओर से इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में आज नए वाहन को लॉन्‍च कर‍ दिया जाएगा। BYD eMAX7 के नाम से आने वाली नई इलेक्ट्रिक MPV को कई बेहतरीन फीचर्स और ज्‍यादा रेंज के साथ लाया जायेगा।

BYD emax 7 MPV
BYD emax 7 MPV

फीचर्स

कंपनी की ओर से अभी फीचर्स की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर जारी की गई कुछ फोटो में कई फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इलेक्ट्रिक MPV में पैनोरमिक सनरूफ, शॉर्क फिन एंटीना, रूफ रेल, LED हेडलाइट्स, अलॉय व्‍हील्‍स की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा MPV में ADAS को भी दिया जाएगा। MPV में बड़ी इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन भी मिलेगी। साथ ही यह छह सीटों के साथ लॉन्‍च होगी।

बैटरी पैक और रेंज

जानकारी के मुताबिक इस MPV को दो बैटरी के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें 55.4 kWh और 71.8 kWh की क्षमता के विकल्‍प होंगे। इनसे MPV को सिंगल चार्ज में 400 से लेकर 530 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया जा सकता है जिससे इसे 161 BHP की पावर मिलेगी

बुकिंग

BYD emax 7 MPV
BYD emax 7 MPV

लॉन्‍च से पहले 21 सितंबर से ही इसके लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। 21 सिंतबर से ही इसे 51 हजार रुपये में बुक किया जा रहा है। 8 अक्‍टूबर तक एक हजार बुकिंग करवाने वालों को कंपनी की ओर से खास ऑफर्स और बेनिफिट्स दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – Upcoming Cars 2024:- अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च होने को तैयार तीन गाड़ियां, छह-सात सीटों का मिलेगा विकल्‍प !

कीमत

BYD की नई इलेक्ट्रिक MPV को आज भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी मिल पाएगी लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसकी संभावित कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here