Skoda Slavia Monte Carlo और Kushaq के Sportline एडिशन हुए लॉन्‍च
Skoda Slavia Monte Carlo और Kushaq के Sportline एडिशन हुए लॉन्‍च

Skoda Slavia Monte Carlo और Kushaq के Sportline एडिशन को Skoda की ओर से भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है | इनमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस नए एडिशन के बारे में।

Slavia Monte Carlo side view
Slavia Monte Carlo side view

भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार Skoda Slavia Monte Carlo और Sportline एडिशन को लॉन्‍च कर दिया गया है। वहीं Kushaq के Sortline एडिशन को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इनमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। दोनों के नए एडिशंंस को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। तो चलिए जानते है।

Skoda Slavia Monte Carlo एडिशन

Skoda की ओर से Slavia के Monte Carlo और Sportline एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके पहले कंपनी की ओर से रेगुलर मॉडल Slavia को ऑफर किया जाता है। Monte Carlo एडिशन में कंपनी की ओर से ब्‍लैक कलर का खासतौर पर उपयोग किया गया है और सेडान कार के लोगो और नाम को भी ब्‍लैक थीम पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें – Bajaj Chetak Blue 3202 लॉन्च; अर्बन वेरिएंट से 8 हजार सस्ती !

फीचर्स

Slavia Monte Carlo Edition feature
Slavia Monte Carlo Edition feature

Skoda Slavia Monte Carlo और Sportline एडिशन में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इनमें ड्यूल टोन रूफ के साथ सनरूफ, ब्‍लैक विंडो गार्निश, ब्‍लैक ORVM कवर, 16-इंच अलॉय व्‍हील्‍स, स्‍पोर्टी साइड स्‍पॉयलर, फ्रंट में ब्‍लैक रेडिएटर ग्रिल को दिया गया है। वहीं इंटीरियर में भी रेड और ब्‍लैक थीम को रखा गया है। जिसके साथ ही रेड कलर का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, रेड एसेंट डैशबोर्ड, एल्‍यूमिनियम पैडल्‍स, आर्मरेस्‍ट, डोर साइड पैनल पर रेड कलर का उपयोग किया गया है। दोनों फ्रंट सीट पर वेंटिलेटिड सीट्स को भी दिया गया है।

रियर सीट पर Monte Carlo की बैजिंग को भी दिया गया है। 10-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम भी इसमें मिलता है। वहीं Kushaq में 17-इंच के अलॉय व्‍हील्‍स, LED हैडलैंप, LED DRLs, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं

Slavia Monte Carlo rear profile
Slavia Monte Carlo rear profile

सुर‍क्षा

Skoda Slavia Monte Calro एडिशन में सुरक्षा का भी काफी ध्‍यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग के साथ 40 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।

कीमत

Skoda Slavia Monte Carlo एडिशन की एक्‍स-शोरूम 15.79 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 18.49 लाख रुपये की एक्‍स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेडान कार के Sportline एडिशन को 14.05 लाख रुपये से लेकर 16.75 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। Skoda Kushaq Sportline एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 14.70 लाख रुपये से 17.40 लाख रुपये है और इसके Monte Carlo एडिशन को 15.90 लाख रुपये से लेकर 18.60 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है।

Skoda Slavia Monte Carlo  design pattern
Skoda Slavia Monte Carlo design pattern

इसे भी पढ़ें – New Audi Q5 ने हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ मारी एंट्री ! लग्जरी इंटीरियर, डिजाइन; कीमत 49 लाख !

बुकिंग ऑफर

लॉन्‍च करते समय कंपनी की ओर से बताया गया है कि Skoda Slavia Monte Carlo की पहली पांच हजार बुकिंग पर ग्राहकों को अतिरिक्‍त 30 हजार रुपये के बेनिफिट दिए जाएंगे। यह ऑफर छह सितंबर तक मान्‍य रहेगा।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here