JSW MG Motors की गाड़ियों पर है बम्पर डिस्काउंट ! Gloster पर 6 लाख की छूट !
JSW MG Motors की गाड़ियों पर है बम्पर डिस्काउंट ! Gloster पर 6 लाख की छूट !

JSW MG Motors इंडिया अगले महीने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी वीइकल Windsor EV लॉन्च करने जा रही है और इससे पहले MG Motors अपनी फुलसाइज SUV Gloster पर 6 लाख रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है।MG Motors की Hector, Astor और ZS EV पर भी अच्छी खासी छूट मिल रही है और आज हम इसी बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइये जानते है JSW MG Motors की गाड़ियों पर मिलने वाली छूट के बारे में।

MG Gloster rear profile
MG Gloster rear profile

JSW MG Motors की कारों पर हर महीने ग्राहकों को अच्छे-खासे डिस्काउंट ऑफर किए जाते हैं, लेकिन इस महीने कंपनी जो ऑफर कर रही है, वह विशाल है। जी हां, जो लोग इन दिनों MG की पावरफुल SUV Gloster खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें 6 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। अब आप सोच सकते हैं कि अगर किसी को किसी SUV पर 6 लाख रुपये की छूट मिल जाए तो वह इतने रुपये में एक नई कार खरीद सकता है।

साथ ही MG की Hector सीरीज और Astor के साथ ही इलेक्ट्रिक SUV ZS EV पर भी ग्राहकों के लाखों रुपये बच सकते हैं। हालांकि, ये डिस्काउंट डीलरशिप लेवल पर ऑफर किए जा रहे हैं। आइए, आपको JSW MG Motors की कारों पर इस महीने मिल रही छूट के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें – Maruti Suzuki Dzire 4th जेनरेशन मॉडल, नए इंजन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका !

Mg Gloster
Mg Gloster

Mg Gloster पर कितना डिस्काउंट

JSW MG Motors की फ्लैगशिप SUV Gloster 7 सीटर है, जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए 3 कतारे हैं। अब MG शोरूम वाले स्टॉक में बची Gloster SUV को निकालने के लिए 6 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जो कि इस SUV को खरीदने वालों के लिए बड़ी बात है। आने वाले समय में Gloster का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है।

MG Hector पर कितना डिस्काउंट

MG Hector
MG Hector

JSW MG Motors की टॉप सेलिंग SUV Hector पर इस महीवने ग्राहकों को 3 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध MG Hector साइज के हिसाब से देखने में काफी बड़ी लगती है और इसमें फीचर्स की भी भरमार है। MG Hector का मुकाबला Mahindra की Scorpio और XUV 700 के साथ ही Tata की Harrier और Safari और Hyundai की Alcazar जैसी गाड़ियों से होती है।

MG Astor पर कितनी छूट

MG Astor
MG Astor

JSW MG Motors इंडिया की मिडसाइज SUV Astor जो लोग इस महीने खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें डीलरशिप लेवल पर 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। MG Astor का मुकाबला टॉप सेलिंग Hyundai Creta और Kia Seltos के साथ ही Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder से होता है ।

MG ZS EV
MG ZS EV

MG ZS EV पर कितना डिस्काउंट

JSW MG Motors की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बेहद पॉपुलर SUV ZS EV खरीदने वालों के लिए भी है कुछ ख़ास ऑफर, MG ZS EV को इस महीने खरीदने पर 2.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट डीलरशिप लेवल पर मिल सकता है। ZS EV का मुकाबला इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने वाली Tata Nexon, Mahindra XUV 400 और हाल में बाजार में आई Tata Curvv EV से होता है।

इसे भी पढ़ें – Citroen Basalt की डिलीवरी शुरू, 7.99 लाख की इस कार की खासियत जानकर वाह वाह करोगे !

MG Comet
MG Comet

MG Comet पर कितनी छूट

JSW MG Motors की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV खरीदने वाले ग्राहकों को इन दिनों 90 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस डिस्काउंट का लाभ भी आपको डीलरशिप लेवल पर ही होगा। भारतीय बाजार में इस गाड़ी का मुकाबला Tata Motors की Tiago EV से होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here