Maruti eVX से होगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की एंट्री
Maruti eVX से होगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की एंट्री

Maruti eVX के जरिए EV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। इस क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक SUV को कब तक पेश किया जा सकता है। इसमें कितनी दमदार बैटरी और फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस गाडी के बारे में।

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से जल्‍द ही EV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से पहली EV के तौर पर eVX का ग्‍लोबल डेब्‍यू जल्‍द ही किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब तक पेश किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – Skoda Kylaq टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट, मिली डिजाइन और फीचर्स की खबर !

जल्‍द होगा डेब्‍यू

Suzuki evx design
Suzuki evx design

Maruti की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में जल्‍द ही eVX के डेब्‍यू की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इसे जनवरी 2025 में Bharat Mobility के दौरान पेश किया जा सकता है।

Maruti की ओर से जनवरी 2023 के दौरान हुए ऑटो एक्‍सपो में eVX को पहली बार पेश किया गया था। तब कंपनी की ओर से इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को शोकेस किया गया था। इसके बाद 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में भी इसे दिखाया गया था।

Maruti eVX बैटरी पैक और रेंज

suzuki evx battery pack
suzuki evx battery pack

जनवरी 2023 में ऑटो एक्‍सपो के दौरान ही कंपनी की ओर से इसकी रेंज और बैटरी की जानकारी दी गई थी। Maruti के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। Maruti eVX में 60kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। हालांकि बैटरी में कुछ और विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।

Maruti eVX फीचर्स

Maruti suzuki evx features
Maruti suzuki evx features

जानकारी के मुताबिक SUV में LED DRL’s, कनेक्टिड लाइट्स, 18-इंच के अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।

Maruti eVX कब होगी लॉन्‍च?

जानकारी के मुताबिक Maruti Suzuki की योजना इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV को सबसे पहले यूरोपिय बाजार में लॉन्‍च करने की है। इसके बाद इसे भारत और जापान में लॉन्‍च किया जाएगा। फिर इसे अन्‍य देशों में भी लॉन्‍च किया जाएगा। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि भारत में इसकी मार्च-अप्रैल के आस-पास डिलीवरी शुरू की जा सकती है।

suzuki Evx Interior
suzuki Evx Interior

इसे भी पढ़ें – TVS Jupiter 110 फेसलिफ्ट वर्जन हुआ लॉन्‍च, कीमत 73700 रुपये से शुरू !

Maruti eVX मुकाबला

Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला भारतीय बाजार में आने वाली Tata Curvv, Mahindra XUV 400, JSW MG ZS EV के साथ होगा। इसके अलावा Hyundai की ओर से Creta EV को भी लाया जा सकता है। जिसके बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो जाएगा।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here