Tata Curvv.ev कूप SUV आज होगी लॉन्‍च
Tata Curvv.ev कूप SUV आज होगी लॉन्‍च

Tata Curvv देश की पहली कूप सुव है और इसे आज Tata Motors की तरफ से भारतीय बाजार में इस गाड़ी को पेश किया जायेगा। Tata Curvv इस डिज़ाइन में पेश की जाने वाली देश की पहली SUV बन जाएगी। कंपनी पहले इस SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्‍च करेगी और कुछ समय बाद इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन को भी बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। तो इस गाड़ी में क्या कुछ है ख़ास? कौन-कौन से फीचर्स दिए गए और इसकी कीमत क्या होने वाली है। तो चलिए जानते है इस गाड़ी के बारे में सब कुछ।

tata Curvv ev front profile
tata Curvv ev front profile

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई बेहतरीन कारों और SUV’s को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से आज भारत की पहली कूपे SUV Tata Curvv को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। किस कीमत पर Tata Curvv को लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

इसे भी पढ़ें – Mahindra Thar Roxx को मिलेगा डिजिटल स्क्रीन के साथ ADAS भी !

आज लॉन्‍च होगी Tata Curvv EV

Tata Motors की ओर से देश की पहली कूपे SUV Tata Cuvv के इलेक्ट्रिक वर्जन को आज लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। कंपनी पहले इस SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्‍च करेगी और कुछ समय बाद इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन को भी बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा।

फीचर्स

tata Curvv ev features
tata Curvv ev features

SUV के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर इसके कुछ टीजर और वीडियो जारी किए गए हैं। जिनमें इसके फीचर्स की जानकारी मिल रही है। टीजर और वीडियो के मुताबिक इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, कनेक्टिड LED लाइट्स, DRLs, फ्लश डोर, पावर्ड टेलगेट, टेलगेट में जेस्‍टर कंट्रोल,एंबिएंट लाइट्स, फोर स्‍पोक ड्यूल टोन स्‍टेयरिंग व्‍हील, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, ड्यूल टोन इंटीरियर, AC के लिए टच कंट्रोल सिस्‍टम, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, हिल असिस्‍ट, आइसोफिक्‍स एंकर जैसे कई फीचर दिए जाएंगे।

कितनी होगी रेंज

जानकारी के मुताबिक SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन को पहले लॉन्‍च किया जाएगा। ऐसे में Tata Curvv EV में बैटरी के दो विकल्‍प दिए जा सकते हैं। ज्‍यादा क्षमता वाली बैटरी से SUV को सिंगल चार्ज में 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

कीमत

tata Curvv ev rear profile
tata Curvv ev rear profile

कंपनी की ओर से SUV के लॉन्‍च के समय ही इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे Nexon EV के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। ऐसे में इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है और टॉप वेरिएंट को 25 लाख रुपये तक की एक्‍स-शोरूम कीमत के करीब रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – Mahindra Thar ROXX 5-Door के लांच से पहले जान ले ये फीचर्स, जो 3- डोर में नहीं मिलते है !

मुकाबला

Tata Motors की नई इलेक्ट्रिक SUV का बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra XUV 400, Nexon EV, JSW MG ZS EV और BYD Atto 3 जैसी इलेक्ट्रिक SUV’s से होगा।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here