BYD Seagull ev हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 405km की रेंज !
BYD Seagull ev हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 405km की रेंज !

BYD Seagull को लॉन्च कर दिया गया है। इसे पिछले वाले से थोड़ा अपडेट करके लॉन्च किया गया है। इसमें नए पावरट्रेल ऑप्शन के साथ डिजाइन में थोड़ा बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं पैसेंजर की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 4.9 सेकंड में 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा इसमें क्या कुछ है ख़ास चलिए जानते है।

Seagull design pattern
Seagull design pattern

चीन में BYD Seagull लॉन्च होने के बाद से ही इसकी चर्चा हर जगह पर हो रही है। अब कंपनी 2025 BYD Seagull के रूप में थोड़ा अपग्रेड मॉडल को लॉन्च किया है। इसमें नए ट्रिम लेवल और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ रिफ्रेश डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसे किन नए फीचर्स के साथ लाया गया है।

इसे भी पढ़ें – Citroen की इस दमदार SUV से उठा पर्दा… कीमत 11 लाख ! Tata की नई Curvv के लिए बनेगी मुसीबत !

BYD Seagull फीचर्स

BYD Seagull features
BYD Seagull features

इसके बेस विटैलिटी एडिशन में व्हील कवर के साथ 15 इंच स्टील व्हील मिलते हैं, जबकि फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन में 16-इंच एल्युमीनियम अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसे 4 कलर ऑप्शन आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक में लाया गया है। BYD इंटीरियर कलर ऑप्शन डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक में भी है। इसके फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन को वायरलेस मोबाइल चार्जर, हीटेड और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

बैटरी पैक और रेंज

Seagull battery pack aur range
Seagull battery pack aur range

इसके बेस विटैलिटी एडिशन और मिड-स्पेक फ्रीडम एडिशन में छोटा 30.08 kWh बैटरी पैक दिया गया है। जिसे एक बार चार्ज होने के बाद करीब 305 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में 38.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक बार चार्ज करने के बाद 405 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 4.9 सेकंड में 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

कितनी है कीमत

Seagull dimension
Seagull dimension

BYD Seagull में एक छोटा बैटरी पैक ऑप्शन है। इसके 30.08 kWh बैटरी पैक वाली की कीमत CNY 69,800 यानी की करीबन 8 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में बड़ी 38.88 kWh बैटरी पैक वाले की कीमत CNY 85,800 यानी की करीबन 10 लाख रुपये है। इसके फेसलिफ्ट के साथ डिजाइन में बदलाव की बात है, तो सामने कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके पीछे बिल्ड योर ड्रीम्स लेटरिंग को BYD लेटरिंग से बदल दिया गया है |

इसे भी पढ़ें – Tata Curvv ev, Thar Roxx के साथ-साथ, ये 3 SUVs जल्दी मारेंगी एंट्री !

भारत में लॉन्च होने की संभावना

भारत में BYD Seagull के लांच होने की संभावना है। इसके भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से टक्कर देखने के लिए मिलेगी। दरअसल कंपनी ने भारत में भी BYD Seagull नाम का ट्रेडमार्क कराया है। जिसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here