Mg Comet ev
Mg Comet ev

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं अगर आप तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां पर आपको भारत की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं। जिसमें MG, TATA और Citroen जैसी कंपनियों की गाड़ियां शामिल है। वहीं यह सभी सिगल चार्ज में 230 किमी से ज्यादा का रेंज देती है। आइये जानते है उन 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अधिकतर लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रूख कर रहे हैं। जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में इजाफा होता जा रहा है। वहीं, लोग कम लागत और बढ़ते चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से भी ज़्यादा से ज़्यादा नए कार खरीदार इलेक्ट्रिक ही चुन रही है। हम यहां पर आपको भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते है।

ये रही वह 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

MG Comet EV

Mg Comet ev
Mg Comet ev

MG Motors की यह कार भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक है। यह तीन दरवाजों के साथ आती है। इस माइक्रो-इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में 17.3 kWh बैटरी पैक दिया गाय है, जो सिंगल चार्ज में 230 km तक का रेंज देती है। इसमें लगा बैटरी पैक 42 PS का अधिकतर पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। MG Comet EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़ें – Nissan X-Trail की चौथी-जेनरेशन, 1 अगस्त को होगी लांच ! जाने खासियत

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Motors की यह गाड़ी भारत में आने वाली की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में एक है। यह EV कार Tata Motors की एंट्री-लेवल ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश है। MG Comet EV के लॉन्च होने से पहले यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी। यह 19.2 kWh और 24 kWh के बैटरी पैक के साथ आती है। 19.2 kWh बैटरी पैक 61 PS का पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, 24 kWh के बैटरी पैक 75 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 19.2 kWh और 24 kWh के बैटरी पैक की रेंज 250 km और 315 km है। यह DC फ़ास्ट चार्जर के साथ आती है। Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.89 लाख रुपये तक है।

Tata Punch EV

Tata Punch EV
Tata Punch EV

इस साल की शुरुआत में Tata Motors ने माइक्रो एसयूवी Punch के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च किया है। इसे कंपनी ने पूरी तरह से नए Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें दो बैटरी पैक दिए गए है 25 kWh और 35 kWh, जो की 315 km और 421 km का रेंज देते हैं। Tata Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये तक है।

Citroen eC3 EV

Citroen eC3 EV
Citroen eC3 EV

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में अगला नंबर Citroen eC3 EV का है। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इसका डिजाइन C3 हैचबैक जैसा है, लेकिन इसे ICE-पावर्ड मॉडल से अलग करने के लिए इसमें ‘e’ बैजिंग दी गई है। यह 29.2 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 57 PS का पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Citroen eC3 EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.76 लाख रुपये से 13.56 लाख रुपये तक है।

इसे भी पढ़ें – Tata Curvv को लेकर इंतजार खत्म, 7 अगस्त को होगी लांच ! जानें डिटेल्स

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV
Tata Tigor EV

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में Tata Tigor EV ने भी अपनी जगह बना रखी है। यह एक सेडान ऑप्शन के रूप में काम करती है। इसमें 26 kWh बैटरी पैक लगाया गया है, जो 75 PS का पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि उनकी यह इलेक्ट्रिक कार 315 km तक का रेंज देती है। Tata Tigor EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये तक है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here