Mahindra XUV 3XO के किन वेरिएंट्स की डिलीवरी पहले होगी शुरू
Mahindra XUV 3XO के किन वेरिएंट्स की डिलीवरी पहले होगी शुरू

Mahindra की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही कॉम्‍पैक्‍ट SUV XUV 3XO की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा । महिंद्रा किन वेरिएंट्स की डिलीवरी को सबसे पहले शुरू कर सकती है और किस वेरिएंट की डिलीवरी में कितना समय लग सकता है। आइए जानते हैं।

Mahindra की Compact SUV XUV 3XO की डिलीवरी को कंपनी की ओर से जल्‍द शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 26 May 2024 से एसयूवी की डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 15 मई से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया था और सिर्फ एक घंटे में ही इसके लिए देशभर से 50 हजार से ज्‍यादा बुकिंग की गई थीं।

Mahindra XUV3x0
Mahindra XUV3x0

SUV निर्माता Mahindra की ओर से 29 April 2024 को भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट में XUV 3XO को लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद अब इसकी डिलीवरी को जल्‍द शुरू किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले शुरू की जा सकती है और अन्‍य वेरिएंट्स की डिलीवरी में कितना समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें – Nissan Magnite Geza CVT स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, 10 लाख से कम कीमत में फीचर्स की भरमार

किन वेरिएंट्स की डिलीवरी पहले शुरू होगी

Mahindra XUV3x0
Mahindra XUV3x0

Mahindra कंपनी की ओर से पहले शुरूआत में चार वेरिएंट्स की डिलीवरी की जाएगी। ऐसे में AX5, AX5L, MX3 और MX3 Pro वेरिएंट्स को जिन लोगों ने बुक करवाया है, उन्‍हें सबसे पहले डिलीवरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि यह सभी वेरिएंट्स एसयूवी के मिड वेरिएंट्स हैं।

किन वेरिएंट्स में लगेगा समय

Mahindra की ओर से इस SUV को 7.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स-शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट MX1 के अलावा MX2, MX2 Pro की डिलीवरी को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। इन सभी वेरिएंट्स की डिलीवरी को कंपनी की ओर से May के आखिर या जून की शुरूआत में किया जाएगा। इसके अलावा SUV के टॉप वेरिएंट्स AX7 और AX7 L को बुक करवाने वाले ग्राहकों को डिलीवरी के लिए जून के आखिर या जुलाई की शुरूआत तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

कितने है वेरिएंट

Mahindra XUV3x0
Mahindra XUV3x0

Mahindra ने इस एसयूवी को कुल 25 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। जिसमें छह इंजन और गियरबॉक्‍स के विकल्‍प को दिया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.49 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़ें – Bajaj KTM Duke 200 और Duke 250 को मिले नए कलर ऑप्शन ! जानिए कीमत और बदलाव

मुकाबला

Mahindra XUV 3X0 एक कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की कार है और इसका सीधा मुकाबला सेगमेंट में आने वाली Maruti Suzuki Brezza, Kia Sonet, Tata Nexon, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों से होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here