7 seater SUV's और MPV's को ग्राहकों ने किया सबसे ज्‍यादा पसंद
7 seater SUV's और MPV's को ग्राहकों ने किया सबसे ज्‍यादा पसंद
7 seater SUV’s & MPV’s :- भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater SUV और Seven Seater MPV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। June 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किस सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया। बिक्री के मामले में Top 5 लिस्‍ट में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

June 2024 में देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई है। बिक्री के मामले में बीते महीने में किन 7 seater SUV’s & MPV’s को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। चलिए जानते है।

Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की ओर से सात सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ Ertiga को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस MPV की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। सात सीटों के विकल्‍प के साथ आने वाली इस MPV की June 2024 में 15902 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि June 2023 में इसकी कुल 8422 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसे भी पढ़ें – Skoda Kodiaq टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेगा नया फ्रंट ग्रिल, बंपर और हेडलैम्प !

Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio

7 seater SUV’s के तौर पर Mahindra की ओर से Scorpio Classic और Scorpio-N को ऑफर किया जाता है। दोनों ही SUV June 2024 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 12307 यूनिट्स दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल June में यह संख्‍या 8648 यूनिट्स की थी।

Toyota Innova

Toyota Innova
Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से लंबे समय से Innova को ऑफर किया जा रहा है। इस MPV को भी ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। June 2024 के दौरान इसकी कुल 9412 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल June 2023 में इसकी सिर्फ 8361 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero

Scorpio के बाद इस लिस्‍ट में Mahindra की एक और SUV शामिल है। कंपनी की ओर से 7 seater SUV के तौर पर Bolero को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की इस एसयूवी की June 2024 में कुल 7365 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि June 2023 के दौरान इसकी कुल 8686 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसे भी पढ़ें – Scooter खरीदारों के लिए बेहतरीन माइलेज देने वाले Honda Activa सहित 5 और विकल्प ! पढ़े ख़बर

Mahindra XUV 700
Mahindra XUV 700

Mahindra XUV 700

Mahindra की Scorpio और Bolero के बाद टॉप-5 लिस्‍ट में XUV 700 भी शामिल हुई है। बीते महीने इसकी कुल 5928 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि इसके पहले June 2023 में इस एसयूवी को 5391 लोगों ने खरीदा था।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here