2024 BMW S 1000 XR इंडियन मार्केट में लॉन्च, कीमत 22.50 लाख
2024 BMW S 1000 XR इंडियन मार्केट में लॉन्च, कीमत 22.50 लाख

S 1000 XR 2024 को BMW Motorrad ने भारत में लॉन्च किया है, जो एक बार फिर से स्पोर्ट टूरर को बाजार में लेकर आया है। 2024 BMW S 1000 XR की कीमत 22.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसकी पिछली दर्ज कीमत से 40 हजार ज्यादा है। नई पेशकश में पुराने वर्जन की तुलना में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

2024 BMW S 1000 XR की कीमत 22.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जो इसकी पिछली दर्ज कीमत से 40 हजार ज्यादा है। इसमें पीछे की तरफ नए साइड पैनल दिए गए हैं। फ्रंट फेंडर को अब बॉडी कलर में पेंट किया गया है जबकि बाइक पिछले मॉडल की तुलना में 10 मिमी ऊंची है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

खासियत

2024 BMW S 1000 XR
2024 BMW S 1000 XR

BMW ने हाल ही में S 1000 XR के M-स्पेक वर्जन को BMW M 1000 XR के रूप में पेश किया है, जो ज्यादा परफॉरमेंस के साथ 45 लाख रुपये की (एक्स-शोरूम) स्टिकर कीमत के साथ आता है। 2024 BMW S 1000 XR में पीछे की तरफ नए साइड पैनल दिए गए हैं। फ्रंट फेंडर को अब बॉडी कलर में पेंट किया गया है, जबकि बाइक पिछले मॉडल की तुलना में 10 mm ऊंची है। इसमें एक नई सीट भी दी गई है, जो लंबे समय तक राइडिंग के लिए ज्यादा आरामदायक होने का वादा करती है। इसके आलावा कॉस्मेटिक अपग्रेड में मोटरसाइकिल पर दिए गए नए रंगो के विकल्प और अपडेट किए गए ग्राफिक्स शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – Maruti Suzuki की हैचबैक कार Swift 2024 को खरीदना बेहतर या फिर Baleno को घर लाने में होगी समझदारी !

इंजन

BMW S 1000 XR engine
BMW S 1000 XR engine

2024 BMW S 1000 XR में फ्लो-ऑप्टिमाइज्ड ज्योमेट्री के साथ अपडेटेड 999 cc, इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह मोटर 11,000 rpm पर 170 hp और 9,250 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क विकसित करता है। इंजन को बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में चार राइडिंग मोड दिए गए है – रेन, रोड, डायनेमिक और डायनेमिक प्रो । S 1000 XR 3.25 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है।

बदलाव

 BMW S 1000 XR
BMW S 1000 XR

2024 BMW S 1000 XR में अपग्रेड की बात करें, तो इसमें आगे की तरफ 320 mm ट्विन डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 220 mm सिंगल डिस्क ब्रेक शामिल हैं। बाइक में लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक एड्स भी स्टैण्डर्ड के तौर पर दिए गए हैं। बाइक की सीट की ऊंचाई 850 mm है जिसे वैकल्पिक एक्सेसरीज का उपयोग करके कम किया जा सकता है। सीट को ट्रैक राइडिंग और टूरिंग के लिए बेहतर बनाने के लिए इसे फिर से डिज़ाइन किया गया है।

इसके अलावा, BMW Motorrad S 1000 XR में स्टैंडर्ड रूप से टूरिंग पैकेज और डायनेमिक्स पैकेज मिल रहा है। टूरिंग पैकेज में लगेज कैरियर, सेंटर स्टैंड, नेविगेशन डिवाइस के लिए स्लॉट, हैंड प्रोटेक्शन, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हीटेड ग्रिप्स शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – 2 लाख रुपये की छूट के साथ मिल रही है Maruti Suzuki की ये जबरदस्त कार ! देती है 28 Kmpl का माइलेज

मुकाबला

2024 BMW S 1000 XR एक स्पोर्ट एडिशन बाइक है और इस बाइक का भारत में Ducati Multistrada V4 से सीधा मुकाबला होता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here