Mahindra Bolero 2021
Mahindra Bolero 2021

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल कई सारे लॉन्चेंस की तैयारी कर चुकी है जिसके तहत कंपनी एक्सयूवी 700, नेक्सट जेन स्कॉर्पियो, बोलेरो नियो और दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां-ईएक्सयूवी 300 और ईकेयूवी100 शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी चुपचाप अपडेटेड 2021 Mahindra Bolero पर काम कर रही है। ये बोलेरो नियो नहीं बल्कि बोलेरो है। इस गाड़ी को बहुत जल्द कंपनी बेचना शुरू कर देगी। इसमें क्या-क्या बदलाव आपको मिलने वाले हैं आइए जानते हैं इस वीडियो में। पहली बार चैनल पर आए हैं तो सब्सक्राइव कर लें और इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

2021 Mahindra Bolero

2021 Mahindra Bolero
2021 Mahindra Bolero

2021 Mahindra Bolero: क्या मिलेगा बदला

बदलाव की बात करें तो आपको बता दें इसमें ड्यूल टोन एक्सटीरियर पेंट का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा जो स्पाई तस्वीर सामने आई है उसमें बोनट, रूफ व पिलर पर लाल रंग जबकि बंपर पर ग्रे पेंट दिख रहा है। इसके हेडलैंप पर थोड़ा सा काम किया गया है जिससे ये थोड़ी फ्रेश दिखे। लेकिन इसके इंटीरियर में आपको कोई बदलाव नहीं मिलेगा।

Mahindra Bolero: हिस्ट्री

Mahindra Bolero 2021
Mahindra Bolero 2021

अगस्त 2000 में पहली बार बोलेरो को भारतीय बाजार में पेश किया था और इसे पहला बड़ा अपडेट मार्च 2007 में मिला था। सितंबा 2011 में बोलेरो को एक और बड़ा अपडेट कंपनी ने दिया और सितंबर 2016 में एक नया सब फोर मीटर वेरिएंट बोलेरो पावर प्लस के नाम से लॉन्च किया गया। सितंबर 2019 में महिंद्रा ने रेगुलर बोलेरो को डिस्काउंटीन्यू कर दिया और पावर प्लस को बेचना जारी रखा। अप्रैल 2020 में बोलेरो को महिंद्रा ने नया स्टाइल दिया और बीएस6 इंजन के साथ पेश किया। इस वीडियो आप सबने काफी पसंद किया आई बटन पर फिर से दे दे रहा हूं देख लेना।

इसे भी पढ़ें :- Top 5 Waiting Period Cars : लेनी है ये गाड़ियां तो करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार

2021 Mahindra Bolero: इंजन्

इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्जड , इनलाइइन 3 डीजल इंजन दिया गया है जो कि 76 पीएस की शक्ति और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन आता है 2021 के बदलाव में इसमें कोई छेड़छाड़ कंपनी ने नहीं की है।

2021 Mahindra Bolero: कीमत
2021 Mahindra Bolero
2021 Mahindra Bolero

मौजूदा बोलेरो फिलहाल भारत में 8 लाख 40 हजार से 9 लाख 39 हजार रुपये की कीमत तक बिकती है। अनुमान लगाया जा रहा है 2021 में इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है और माना जा रहा है कि इसकी नई कीमत 8 लाख 55 हजार रुपये से शुरू होकर 9 लाख 60 हजार रुपये तक जाएगी। जून जुलाई तक उम्मीद है कि कंपनी इसे लॉन्च कर देगी।

इसे भी पढ़ें :- 5 Upcoming SUV’S: लॉन्च होने को हैं तैयार

Current features on offer: power windows, rear windshield wiper, 7-seating option, wooden console, dual tone upholstery, rear parking sensors, ABS, driver airbag, single din music system with bluetooth and AUX, static bending head lamps, central locking etc.

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here