​2021 BMW 6 Series GT Launched
​2021 BMW 6 Series GT Launched

​2021 BMW 6 Series GT : BMW 6 Series GT को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है और टॉप एंड वेरिएंट पर 77.90 लाख रुपये है।

​2021 BMW 6 Series GT

2021 BMW 6 Series GT
2021 BMW 6 Series GT

इनमें 630i M Sport, 620d Luxury Line और 630d M Sport शामिल हैं। यह कार कूपे-स्टाइल डिजाइन में आती है। 5 सीरीज के मुकाबले यह ज्यादा लंबी है। इसके अलावा इसमें ज्यादा जगह और आरामदायक यात्रा का अहसास भी मिलता है।

2021 BMW 6 Series GT
2021 BMW 6 Series GT

2021 BMW 6 Series GT Engine :-

भारतीय बाजार में तीन इंजन में आती है ​2021 BMW 6 Series GT जो कि दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन है। इसमें ग्राहकों को 2.0-लीटर डीजल, 3.0-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। यह कार 5,000 आरपीएम पर 255 bhp की मैक्सिमम पावर और 1,550 से 4,400 आरपीएम पर 400 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। रफ्तार के मामले में यह कार बेमिसाल है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।

2021 BMW 6 Series GT दो डिजाइन ट्रिम्स में आती है:-

  • Luxury Line
  • M Sport

2021 BMW 6 Series GT New Updates :-

इसके फ्रंट में अपडेटेड किडनी ग्रिल, रीस्टाइल हेडलाइट्स और रिवाइज्ड बंपर्स दिए गए। इसके रियर सेक्शन में नई टेललाइट्स और पहले जैसा नॉच ब्लैक डिजाइन दिया गया है। इसमें नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें LED अडाप्टिव हेडलाइट बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। हालांकि, ग्राहकों को इसमें लेजरलाइट हेडलैंप्स का भी विकल्प मिलता है। इसमें बड़ा दो-पार्ट का पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

इसे भी पढ़ें :- 5 Resaons To Buy Ford Endeavour

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here