बाइक निर्माता कंपनी TVS ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में लॉन्च कर दिया है। Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक के ठीक बाद टीवीएस ने ऐसा किया। इस स्कूटर को कंपनी ने 2018 के ऑटो एक्सपो में कांसेप्ट के रूप में प्रदर्शित किया था। हालांकि अभी ये स्कूटर सिर्फ कंपनी बेंग्लूरू में बेचेगी बाद में इसे देश के अन्य शहरों में उतारा जाएगा।

ये स्कूटर 72 किमीप्रघं की गति से चल सकता है लेकिन 0 से 40 किमीप्रघं की गति ये महज 4.2 सेकंड में पकड़ लेता है। इसकी बुकिंग उपभोक्ता ऑनलाइन या फिर डीलरशिप पर जाकर करवा सकता है। इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है। TVS iQube में 4.4kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जिसकी टॉप स्पीड 78km/h है। एक सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 75 किमी तक की दूरी कर सकता है।

इसमें दो राइडिंग मोड्स इकॉनमी और पावर मोड मिलते हैं। इससे यूजर पावर आउटपुट को अजस्ट कर सकता है। साथ ही राइडर रेंज ऑप्टिमाइज कर सकता है। 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। भारत में इस स्कूटर की टक्कर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक से होगी। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक दो वेरियंट (अर्बन और प्रीमियम) में उपलब्ध है। अर्बन वेरियंट की कीमत 1 लाख और प्रीमियम की 1.15 लाख रुपये है। बजाज का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में पुणे और बेंगलुरु में मिलेगा। 2020 के अंत तक यह देश के दूसरे शहरों में उपलब्ध होगा। इस स्कूटर पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की वॉरंटी कंपनी दे रही है।

वीडियो देखेंः-

https://www.youtube.com/watch?v=b_Teg8VSNss&t=24s

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here